Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार कैबिनेट बैठक: सीमांचल और कोसी क्षेत्र में बड़े विकास कार्यों की घोषणा

किशनगंज में महानंदा और कनकई नदियों पर दो आरसीसी पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 61.81 करोड़ रुपये और 48.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
bihar cabinet meeting announcement of major development works in seemanchal and kosi region

बिहार सरकार की कैबिनेट मीटिंग में मंगलवार को 136 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसमें सीमांचल और कोसी क्षेत्र के जिलों के लिए भी कई निर्णय लिये गये।


पूर्णिया के भुतहा मोड़ से मिलिया पॉलिटेक्निक कॉलेज होते हुए श्रीनगर पथ तक आरओबी सहित बाईपास पथ के निर्माण के लिए 143.93 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

किशनगंज में महानंदा और कनकई नदियों पर दो आरसीसी पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 61.81 करोड़ रुपये और 48.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।


अररिया में सैफगंज-सुकैला मोड़ होते हुए महथावा भरगामा पथ के चौड़ीकरण के लिए 92.82 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा की गई है। इसके साथ साथ अररिया-कुर्साकांटा-कुआड़ी सिकटी पथ के चौड़ीकरण के लिए 152.07 करोड़ रुपये की परियोजना को मंज़ूरी मिली है।

किशनगंज के ठाकुरगंज में मेसर्स अनमोल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड को बिहार औद्योगिक निवेश निवेश प्रोत्साहन नियमावली 16 के नियम-7 के उपनियम (2) (iv) के तहत 217.56 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन दिया गया है।

खेल और परिवहन अवसंरचना के लिए भी कई अहम परियोजनाओं को मंजूर किया गया है। सहरसा जिला मुख्यालय के पास एक नए स्टेडियम के निर्माण के लिए 58.22 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

इस बार पर्यटन विभाग से कई घोषणाएं की गई हैं। पूर्णिया जिले के पूरन देवी मंदिर के विकास के लिए 34.08 करोड़ रुपये वाली परियोजना को हरी झंडी दी गई है। पूर्णिया जिले के माँ कामाख्या महोत्सव मेले को बिहार राज्य मेला प्राधिकरण के अंतर्गत लाते हुए इसे राजकीय मेला घोषित किया गया है। मेले में होनेवाले महोत्सव को और भव्य बनाया जाएगा।

मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए 90.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान