[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है जहां बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए हैं। बसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद को आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद आरजेडी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भरत बिंद ने कहा कि नया बिहार बनाने और भ्रष्ट युवा विरोधी नीतीश सरकार हटाने के संकल्प के साथ वे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद में सम्मिलित हुए हैं।
ऐसी खबरें हैं कि भरत बिंद को राजद की ओर से भभुआ का टिकट मिल सकता है। बता दें कि आज ही खबर आई थी कि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बसपा संग मिलकर बनाए गए मोर्चे में सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बनी है। इसके तहत बसपा बिहार में करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो बाकी की 153 सीटों पर रालोसपा मैदान में उतरेगी। बताया जा रहा है कि ये सारी कवायद भरत बिंद ने ही की थी, लेकिन तेजस्वी ने मायावती के साथ ही उपेंद्र कुशवाहा को भी करारा झटका दे दिया है।
Also Read Story
[wp_ad_camp_1]
दरअसल विधान सभा का टिकट नहीं मिलने की स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष भरत बिन्द ने BSP का साथ छोड़ा है। दरअसल गठबंधन में RLSP को मिली भभुआ विधान सभा की सीट पर वीरेन्द्र कुशवाहा चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में भरतबिंद को पार्टी छोड़नी पड़ी। बताते चलें कि भरत बिन्द से पहले BSP के दो प्रदेश अध्यक्ष महाबली सिंह कुशवाहा और बृजकिशोर बिन्द भी पार्टी छोड़ चुके हैं।
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।