Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, पूरा टाइम-टेबल यहां पढ़ें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
bihar board announced the exam dates of 10th and 12th, read the complete time table here

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है।


इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक ली जाएंगी, वहीं मैट्रिक कि परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक होंगी।

Also Read Story

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली 2024 क्या कहती है?

BPSC परीक्षा में नहीं होगा नॉर्मलाइज़ेशन, आयोग बोला- अभ्यर्थियों को भ्रमित कर रहे कोचिंग संचालक

फिजिकल टेस्ट की तैयारी छोड़ कांस्टेबल अभ्यर्थी क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?

2025 के लिए बिहार के सरकारी स्कूलों की अवकाश सूची जारी, 27 दिनों के मिलेंगे समर और विंटर ब्रेक

BSEB ने डेटा मैनेजमेंट सिस्टम के सभी कामों को अस्थायी रूप से रोका, नाम सुधार कार्य ठप

बिहार में सरकारी स्कूलों का बदला टाइमटेबल, शिक्षक स्थानांतरण पर भी आया बड़ा आदेश

बिहार के शिक्षकों पर स्कूलों में जींस व टी-शर्ट पहनने पर रोक, विभाग ने जारी किया पत्र

17 से 25 फरवरी तक होने वाली 10वीं की परीक्षाएं दो पालियों में चलेंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 तक होगी।


17 फरवरी को मातृभाषा, 18 फरवरी को गणित और 19 फरवरी को द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा ली जाएगी। 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 21 फरवरी को विज्ञान और 22 फरवरी को अंग्रेजी (सामान्य) की परीक्षा होगी।

एक दिन के अंतराल के बाद 24 फरवरी को ऐच्छिक विषय की परीक्षा ली जाएगी, वहीं, 25 फरवरी को व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी।

परीक्षा तिथि / दिन प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:45) द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से 5:15)
17.02.2025 (सोमवार) भाषा (मातृभाषा) भाषा (मातृभाषा)
(101 – हिंदी, 102 – बंगाली, 103 – उर्दू, 104 – मैथिली) (201 – हिंदी, 202 – बंगाली, 203 – उर्दू, 204 – मैथिली)
18.02.2025 (मंगलवार) 110 – गणित 210 – गणित
19.02.2025 (बुधवार) द्वितीय भारतीय भाषा द्वितीय भारतीय भाषा
हिंदी भाषी छात्रों के लिए: 105 – संस्कृत, 107 – अरबी हिंदी भाषी छात्रों के लिए: 205 – संस्कृत, 207 – अरबी,
108 – फारसी, 109 – भोजपुरी या अन्य भारतीय भाषाओं में से एक विषय (106 – उर्दू) 208 – फारसी, 209 – भोजपुरी या अन्य भारतीय भाषाओं में से एक विषय (206 – उर्दू)
20.02.2025 (गुरुवार) 111 – सामाजिक विज्ञान 211 – सामाजिक विज्ञान
21.02.2025 (शुक्रवार) 112 – विज्ञान 212 – विज्ञान
22.02.2025 (शनिवार) 113 – अंग्रेजी (सामान्य) 213 – अंग्रेजी (सामान्य)
24.02.2025 (सोमवार) ऐच्छिक विषय ऐच्छिक विषय
(114 – उन्नत गणित, 115 – अर्थशास्त्र, 116 – वाणिज्य, (214 – उन्नत गणित, 215 – अर्थशास्त्र, 216 – वाणिज्य,
121 – फारसी, 122 – संस्कृत, 123 – उर्दू, 124 – मैथिली) 221 – फारसी, 222 – संस्कृत, 223 – उर्दू, 224 – मैथिली)
25.02.2025 (मंगलवार) व्यावसायिक विषय
(127 – योग और शारीरिक प्रबंधन, 128 – सुरक्षा,
131 – ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, 132 – खुदरा और व्यापार,
133 – स्वास्थ्य और कल्याण, 134 – इलेक्ट्रिकल, 135 – आईटी/आईटीईएस)

इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखें

1 फरवरी से शुरू होने वाली 12वीं की परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक चलेगी, जिसमें से शुरुआती 15 मिनट ‘कूल ऑफ’ पीरियड रहेगा। दूसरी पाली की परीक्षा समय दोपहर 2 बजे से शाम के 5.15 बजे तक रखा गया है, जिसमें 2 से 2.15 तक कूल ऑफ पीरियड रहेगा।

विज्ञान के छात्रों (आईएससी) के लिए 1 फरवरी को पहले पाली में जीवविज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। आईए के छात्रों के लिए पहले पाली में दर्शन और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। आईकॉम के छात्रों की पहली परीक्षा 5 फरवरी को होगी, जिसमें पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होगी।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का पूरा कैलेंडर आप नीचे दिए गए बॉक्स में पढ़ सकते हैं।

परीक्षा तिथि प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:45) द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से 5:15)
1 फरवरी 2025 119 – जीवविज्ञान (आई.एससी), दर्शनशास्त्र (आई.ए) 326 – अर्थशास्त्र (आई.ए), 219 – अर्थशास्त्र (आई.कॉम)
4 फरवरी 2025 121 – गणित (आई.एससी), 327 – गणित (आई.ए) 402 – फाउंडेशन कोर्स (व्यावसायिक), 322 – राजनीति विज्ञान (आई.ए)
5 फरवरी 2025 117 – भौतिकी (आई.एससी) 323 – भूगोल (आई.ए), 217 – व्यापार अध्ययन (आई.कॉम)
6 फरवरी 2025 105/124 – अंग्रेजी (आई.एससी), 205/223 – अंग्रेजी (आई.कॉम) 306/331 – हिंदी (आई.ए), 401 – हिंदी (व्यावसायिक)
7 फरवरी 2025 118 – रसायन विज्ञान (आई.एससी) 305/330 – अंग्रेजी (आई.ए), 403 – अंग्रेजी (व्यावसायिक)
8 फरवरी 2025 106/125 – हिंदी (आई.एससी), 206/224 – हिंदी (आई.कॉम) 321 – इतिहास (आई.ए), 120 – कृषि (आई.एससी), ऐच्छिक विषय व्यापार पेपर – I (व्यावसायिक)
10 फरवरी 2025 107 – उर्दू, 108 – मैथिली, 109 – संस्कृत, 110 – प्राकृत, 111 – मगही, 112 – भोजपुरी, 113 – अरबी, 114 – फारसी, 115 – पाली, 116 – बांग्ला (आई.एससी) 207 – उर्दू, 208 – मैथिली, 209 – संस्कृत, 210 – प्राकृत, 211 – मगही, 212 – भोजपुरी, 213 – अरबी, 214 – फारसी, 215 – पाली, 216 – बांग्ला (आई.कॉम) 307 – उर्दू, 308 – मैथिली, 309 – संस्कृत, 310 – प्राकृत, 311 – मगही, 312 – भोजपुरी, 313 – अरबी, 314 – फारसी, 315 – पाली, 316 – बांग्ला (आई.ए) 503 – उर्दू, 504 – मैथिली, 505 – संस्कृत, 506 – प्राकृत, 507 – मगही, 508 – भोजपुरी, 509 – अरबी, 510 – फारसी, 511 – पाली, 512 – बांग्ला (व्यावसायिक) 324 – मनोविज्ञान (आई.ए), 218 – उद्यमिता (आई.कॉम)
11 फरवरी 2025 318 – संगीत (आई.ए) 319 – गृह विज्ञान (आई.ए), ऐच्छिक विषय व्यापार पेपर – II (विषय कोड 431 से 457 तक) (व्यावसायिक)
13 फरवरी 2025 325 – समाजशास्त्र (आई.ए), 220 – लेखाशास्त्र (आई.कॉम) 136 – सुरक्षा, 137 – ब्यूटीशियन, 138 – पर्यटन, 139 – खुदरा प्रबंधन, 140 – ऑटोमोबाइल, 141 – इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 142 – सौंदर्य और वेलनेस, 143 – टेलीकॉम, 144 – आईटी/आईटीईएस (आई.एससी) 235 – सुरक्षा, 236 – ब्यूटीशियन, 237 – पर्यटन, 238 – खुदरा प्रबंधन, 239 – ऑटोमोबाइल, 240 – इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 241 – सौंदर्य और वेलनेस, 242 – टेलीकॉम, 243 – आईटी/आईटीईएस (आई.कॉम) 342 – सुरक्षा, 343 – ब्यूटीशियन, 344 – पर्यटन, 345 – खुदरा प्रबंधन, 346 – ऑटोमोबाइल, 347 – इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, 348 – सौंदर्य और वेलनेस, 349 – टेलीकॉम, 350 – आईटी/आईटीईएस (आई.ए)
15 फरवरी 2025 126 – उर्दू, 127 – मैथिली, 128 – संस्कृत, 129 – प्राकृत, 130 – मगही, 131 – भोजपुरी, 132 – अरबी, 133 – फारसी, 134 – पाली, 135 – बांग्ला (आई.एससी) 225 – उर्दू, 226 – मैथिली, 227 – संस्कृत, 228 – प्राकृत, 229 – मगही, 230 – भोजपुरी, 231 – अरबी, 232 – फारसी, 233 – पाली, 234 – बांग्ला (आई.कॉम) 332 – उर्दू, 333 – मैथिली, 334 – संस्कृत, 335 – प्राकृत, 336 – मगही, 337 – भोजपुरी, 338 – अरबी, 339 – फारसी, 340 – पाली, 341 – बांग्ला (आई.ए) 122 – कंप्यूटर विज्ञान, 123 – मल्टीमीडिया और वेब टेक (आई.एससी) 221 – कंप्यूटर विज्ञान, 222 – मल्टीमीडिया और वेब टेक (आई.कॉम) 317 – योग और शारीरिक शिक्षा, 328 – कंप्यूटर विज्ञान, 329 – मल्टीमीडिया और वेब टेक (आई.ए) व्यावसायिक: 485 – भौतिकी, 486 – रसायन विज्ञान, 487 – जीवविज्ञान, 488 – गणित, 489 – कृषि, 490 – व्यापार अध्ययन, 491 – लेखाशास्त्र, 492 – उद्यमिता, 493 – इतिहास, 494 – राजनीतिक विज्ञान, 495 – समाजशास्त्र, 496 – अर्थशास्त्र, 497 – मनोविज्ञान, 498 – गृह विज्ञान, 499 – भूगोल, 500 – संगीत, 501 – दर्शनशास्त्र, 502 – योग और शारीरिक शिक्षा

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

सुपौल, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में बनेंगे अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, कैबिनेट से मिली स्वीकृति

अररिया पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का प्रिंसिपल के खिलाफ हंगामा, एनएच जाम कर प्रदर्शन

किशनगंज: डेरामरी अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 25 अक्टूबर से शुरू होगी पढ़ाई

बिहार की दस वर्षीय छात्रा ने लिखी बाल कथाओं की पुस्तक ‘शरारती बंदर मंकू’

बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों की साल में दो बार होगी रैंकिंग

बिहार: शिक्षा विभाग में तबादले, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, खगड़िया को मिले नए DEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

सहरसा के इस गांव में CM आएंगे, लेकिन यहाँ विकास कब पहुंचेगा?

किशनगंज: ठिठुरती रातों में खुले में सोने वाले बेघर लोग क्यों नहीं जा रहे सरकारी रैन बसेरा

चचरी के सहारे सहरसा का हाटी घाट – ‘हमको लगता है विधायक मर गया है’

अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर प्रदर्शन – सिर्फ 400 रुपया पेंशन में क्या होगा?

फिजिकल टेस्ट की तैयारी छोड़ कांस्टेबल अभ्यर्थी क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?