Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: सीएम के दौरे से पहले सरकारी स्कूल को मिला बेंच-डेस्क

सीएम नीतीश कुमार के समाधान यात्रा कार्यक्रम के तहत किशनगंज आगमन से यहां के एक सरकारी स्कूल में, जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चों को कुर्सी व टेबल मिल गया है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Bhediyadangi School Classroom

सीएम नीतीश कुमार के समाधान यात्रा कार्यक्रम के तहत किशनगंज आगमन से यहां के एक सरकारी स्कूल में, जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चों को कुर्सी व टेबल मिल गया है। दरअसल, मामला किशनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय भेड़ियाडांगी का है। यहां के बच्चे बेंच-डेस्क की कमी के चलते जमीन पर ही बैठकर पढ़ाई करने पर मजबूर थे।


आगामी 4 फरवरी 2023 को इस स्कूल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा है। इसी सिलसिले में जब किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि यहां पांचवी क्लास तक के छोटे-छोटे बच्चे कड़ाके की ठंड में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

इसके बाद डीएम ने पहल करते हुए इस विद्यालय में बेंच व डेस्क उपलब्ध कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से सहयोग की मांग की और नतीजे में बैंक द्वारा इस स्कूल को 40 डेस्क उपलब्ध करवाए गए।


स्कूल के प्रधान शिक्षक ने बताया कि स्कूल में बेंच और डेस्क नहीं रहने से बच्चे भी स्कूल आने से परहेज करते थे, लेकिन अब बच्चों को बेंच पर बिठाकर पढ़ाया जाएगा, जिससे उनकी उपस्थिति में इजाफा होने की उम्मीद है।

 

इस मौके पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि उन्होंने इस स्कूल के लिए बेंच और डेस्क उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी को भेजा था, जिसको बैंक ने पहली बार में ही मान लिया। उन्होंने आगे बताया कि बालिका उच्च विद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत का प्रस्ताव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को भेजा गया है और इसी तरह बैंक के सहयोग से उसकी भी मरम्मत करवाई जाएगी।

पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार झा ने बताया कि पीएनबी का एक वित्तीय संस्था और भारत सरकार के उपक्रम होने के नाते एक सामाजिक दायित्व बनता है। इसी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत बैंक ने इस स्कूल में बेंच और डेस्क उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि आगे भविष्य में भी वे सरकारी स्कूलों की मदद के लिए तैयार रहेंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क