बिहार की भागलपुर लोकसभा सीट पर चुनाव के परिणाम आना शुरू हो चुके हैं। यहां पर जदयू के अजय कुमार मंडल और कांग्रेस के अजीत शर्मा के बीच मुक़ाबला है। हालांकि, भागलपुर सीट से कुल 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
भागलपुर सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। लोकसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की तादाद 19,83,031 हैं। यहां 53.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Also Read Story
2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान
भागलपुर सीट का चुनाव परिणाम आ चुका है। यहां से जदयू के अजय कुमार मंडल चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के अजीत शर्मा को 104868 वोटों से मात दी है। अजय मंडल को 536031 और अजीत शर्मा को 431163 मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर रही बसपा की पूनम सिंह को 12646 वोट प्राप्त हुए। 10 उम्मीदवार अपनी ज़मानत भी नहीं बचा पाये हैं।
उम्मीदवारों को मिले मत प्रतिशत की बात करें तो अजय मंडल को 50.38 फ़ीसद और अजीत शर्मा को 40.52 फ़ीसद वोट मिले हैं। तक़रीबन तीन फ़ीसद लोगों ने नोटा बटन का विकल्प चुना।
निर्दलीय हरेराम यादव को 12258, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के दीपक कुमार सिंह को 7670, निर्दलीय छोटेलाल कुमार को 6683, निर्दलीय रमेश टुडु को 6634, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के उमेश प्रसाद यादव को 5126, सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) के दीपक कुमार को 3763, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मुकेश कुमार को 3681, लोक सेवा दल के दयाराम मंडल को 3519 और निर्दलीय ओम प्रकाश पोद्दार को 3104 वोट हासिल हुए।
………..
629414 वोटों की गिनती के बाद जदयू के अजय कुमार मंडल 66336 मतों से आगे चल रहे हैं। अजय मंडल को 305075 और कांग्रेस के अजीत शर्मा को 238739 वोट हासिल हुए हैं।
………..
534992 वोटों की गिनती के बाद जदयू के अजय कुमार मंडल 63888 मतों से आगे चल रहे हैं। अजय मंडल को 274006 और कांग्रेस के अजीत शर्मा को 210118 वोट हासिल हुए हैं।
………..
517347 वोटों की गिनती के बाद जदयू के अजय कुमार मंडल 60760 मतों से आगे चल रहे हैं। अजय मंडल को 264367 और कांग्रेस के अजीत शर्मा को 203607 वोट हासिल हुए हैं।
………..
साढ़े तीन लाख वोटों की गिनती के बाद जदयू के अजय कुमार मंडल 48411 मतों से आगे चल रहे हैं। अजय मंडल को 183077 और कांग्रेस के अजीत शर्मा को 134666 वोट हासिल हुए हैं।
…………
शुरुआती रुझान में जदयू के अजय कुमार मंडल 15670 मतों से आगे चल रहे हैं। अजय मंडल को 68610 और कांग्रेस के अजीत शर्मा को 52940 वोट हासिल हुए हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।