2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के अवधेश कुमार राय से है। गिरिराज सिंह पिछली बार यहां से सांसद बने थे वहीं 2014 में भाजपा के ही भोला सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में सीपीआई ने भाजपा के गिरिराज सिंह के सामने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा था जबकि राजद ने तनवीर हसन को टिकट दिया था।
2019 लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने 4,22,217 वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार राजद और सीपीआई इंडिया गठबंधन का हिस्सा है जिसके कारण गिरिराज सिंह की चुनौती पिछली बार के मुकाबले थोड़ी बड़ी मानी जा रही है।
Also Read Story
भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह बिहार में भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते हैं। 2002 से मई 2014 तक वह बिहार विधान परिषद में एमएलसी रहे। 2008-2010 के बीच वह बिहार के सहकारिता मंत्री बने। 2010 में उन्हें पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री बनाया गया। 2014 में उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा। भाजपा ने उन्हें नवादा सीट से टिकट दिया जहां उन्होंने जीत हासिल की। इस जीत के बाद उन्हें केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया।
2019 लोकसभा चुनाव में वह बेगूसराय के सांसद बने। मोदी सरकार के दुसरे कार्यकाल में वह केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री और फिर केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री भी बनाये गए।
सीपीआई के अवधेश कुमार राय
अवधेश कुमार राय सीपीआई के पुराने नेता हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह 1990, 1995 और 2010 में सीपीआई के टिकट पर बछवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक बने। अवधेश कुमार राय 1990 से लगातार सभी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
1990, 1995 और 2010 में जीत हासिल करने वाले अवधेश साल 2000, फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 और 2020 के विधानसभा चुनाव में वह दुसरे स्थान पर रहे थे। 2020 विधानसभा चुनाव में वह बछवाड़ा सीट पर केवल 484 वोटों से हारे थे।
2019 लोकसभा चुनाव में बेगूसराय का परिणाम
2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के गिरिराज सिंह बेगूसराय के सांसद बने थे। उन्होंने 4,22,217 वोटों के विशाल अंतर् से सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को हरा दिया था। उस चुनाव में राजद और सीपीआई अलग अलग चुनाव लड़ी थी। राजद के तनवीर हसन तीसरे स्थान पर रहे थे।
6,92,193 मतों के साथ गिरिराज सिंह 2019 में बेगूसराय के सांसद बने थे। दुसरे स्थान पर रहे कन्हैया कुमार को 2,69,976 वोट मिले थे। राजद के तनवीर हसन को 1,98,233 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।
2024 लोकसभा चुनाव में इतना प्रतिशत हुआ मतदान
बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र में कुल सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 13 मई को चौथे चरण में बेगूसराय में वोट डाले गए जिसमें 58.70% मतदान हुए। बेगूसराय लोकसभा सीट पर कुल 21,96,089 मतदाता हैं जिनमें से 12,89,076 मतदाताओं ने वोट डाला।
2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान
बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा के गिरिराज सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने सीपीआई के अवधेश कुमार रॉय को 81,480 वोटों से हराया। गिरिराज सिंह को 50.15% के साथ 6,49,331 वोट मिले। दुसरे स्थान पर रहे अवधेश कुमार राय ने 5,67,851 वोट प्राप्त किया। उन्हें 43.86% वोट मिले।
तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत कुमार राय रहे जिन्होंने 12,953 वोट अर्जी किया। राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के रजनीश कुमार को 10,872, बहुजन समाज पार्टी के चंदन कुमार दास को 8,453 और कर्पूरी जनता दल के राम बदन राय को 6,644 वोट मिले।
इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी शाहनवाज़ हसन ने 6,152, अरुण कुमार ने 4,045 वोट मिले। अखिल भारतीय परिवार पार्टी के राज कुमार साह ने 3,350 और एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) के रामउदगार ने 2,640 वोट हासिल किया।
22,382 मतदाताओं ने नोटा पर अपना बटन दबाया।
12,43,798 वोटों की गिनती के बाद भाजपा के गिरिराज सिंह 78,385 वोटों से आगे चल रहे हैं । गिरिराज सिंह को अब तक 6,23,722 वोट मिले हैं वहीँ अवधेश कुमार 5,45,337 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
……….
11,20,570 वोटों की गिनती के बाद भाजपा के गिरिराज सिंह 74,956 वोटों से आगे चल रहे हैं । गिरिराज सिंह को अब तक 5,64,541 वोट मिले हैं वहीँ अवधेश कुमार 4,89,585 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
………..
बेगूसराय में अब तक 7,63,036 वोटों की गिनती हो चुकी है।ताज़ा अपडेट में भाजपा के गिरिराज सिंह 31,633 वोटों से आगे चल रहे हैं। गिरिराज सिंह को अब तक 3,75,030 वोट मिले हैं वहीँ सीपीआई के अवधेश कुमार 3,43,397 वोटों के साथ दुसरे स्थान पर हैं।
………..
बेगूसराय में अब तक 3,19,443 वोटों की गिनती हो चुकी है।
ताज़ा रुझान में सीपीआई के अवधेश कुमार राय 5,621 वोटों से आगे चल रहे हैं। अवधेश कुमार राय को अब तक 1,53,347 वोट मिले हैं वहीँ भाजपा के गिरिराज सिंह 1,47,726 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
……………
ताज़ा रुझानों में सीपीआई के अवधेश कुमार राय 1931 वोटों से आगे चल रहे हैं। अवधेश कुमार राय को अब तक 89,902 वोट मिले हैं वहीं भाजपा के गिरिराज सिंह 86,971 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
…………….
शुरूआती रुझानों में भाजपा के गिरिराज राज सिंह 2127 वोटों से आगे चल रहे हैं। गिरिराज को अब तक 8174 वोट मिले हैं वहीँ सीपीआई के अवधेश कुमार राय 6047 वोटों के साथ दुसरे स्थान पर हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।