Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रियों पर हुए हमले के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन 

बुधवार 12 जून को बजरंग दल कटिहार ने देश के राष्ट्रपति को जिला पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदय स्थल शहीद चौक पर आतंकवाद के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
bajrang dal activists in katihar

बिहार के कटिहार में विश्व हिन्दू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरुद्ध प्रदर्शन किया। 9 जून को वैष्णो देवी से शिव खोडी दर्शन को जाते हिन्दू श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में छोटे बच्चे सहित 10 तीर्थ यात्रियों की जान चली गई।


बुधवार 12 जून को बजरंग दल कटिहार ने देश के राष्ट्रपति को जिला पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदय स्थल शहीद चौक पर आतंकवाद के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

बजरंग दल कटिहार के जिला संयोजक अनिश सिंह ने कहा कि पूरे देश मे एक खास समुदाय की यात्राओं पर ही हमला क्यों होता है, यह कहीं न कहीं एक जिहादी मानसिकता को दर्शाता है।


वहीं, बजरंग दल कटिहार के जिला सह संयोजक राणा सोनी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे आतंकियो को जवाब देने के लिए बजरंग दल ही सक्षम है। आगे उन्होंने कहा कि आज विहिप के आह्वान पर पूरे देश में बजरंग दल के द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जा रहा है और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शन में बजरंग दल के जिला संयोजक अनिश सिंह, जिला सह संयोजक राणा सोनी के अलावा प्रीतम प्रताप सिंह, प्रमुख राहुल सिंह, आनंद तिवारी, रंजन साह, जितेन्द्र गुप्ता, हर्षित कुमार, कुणाल जोशी, प्रणाव कुमार आदि शामिल रहे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report