अंजुम अफ़रोज़ सामाजिक-आर्थिक बदलाव, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए संवाद और मीडिया के उपयोग में रुचि रखने वाले कोसी क्षेत्र के निवासी हैं। पांडिचेरी विश्वविद्यालय से सोशल वर्क में पोस्टग्रेजुएट डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं में भी काम किया है। इन दिनों वे कोसी क्षेत्र में बाढ़ की संवेदनशीलता, रोज़गार के लिए होने वाले प्रवसन और जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में लोगों की बाढ़ से निपटने की क्षमता जैसे मुद्दों पर रिपोर्ताज लिख रहे हैं।
कटिहार के शाज़ फाउंडेशन के संस्थापक इन्तेसार आलम कहते हैं कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य की जांच तक की सुविधा नहीं होने के कारण ये समस्या अक्सर अनदेखी रह जाती है।