Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल

अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर तीर और लाठी से हमला किया गया, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
attack on police team that went to remove illegal encroachment on land in araria, two officers injured

बिहार: अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर तीर और लाठी से हमला किया गया, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। इस हमले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के चेहरे पर तीर लगने से गंभीर चोट आई है। घायल पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए पूर्णिया के मैक्स अस्पताल भेजा गया है।


घटना महलगांव थाना क्षेत्र की बागनगर पंचायत के पोखरिया गांव की है, जहां करीब अठारह एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, तो अवैध कब्जा हटाए जाने से नाराज महादलित समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

हमले में जोकीहाट थाने की सब-इंस्पेक्टर नुसरत जहां के चेहरे पर तीर लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं, सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार नट भी इस हमले में घायल हुए। पुलिस अधिकारियों को तत्काल इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया और वर्तमान में दोनों का इलाज पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में चल रहा है।


घटना के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। मामले को लेकर अररिया एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जमीन पर कब्जा करने वाले करीब 200 लोगों द्वारा वहां बांस लगाने का काम किया जा रहा था, जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महलगांव थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की है, जिससे फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। महलगांव थाने में कांड दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क