Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

मृतक राजीव रंजन मल्ल, बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे और उनका परिवार फिलहाल पटना में रह रहा है। वे 2000 बैच के सिपाही थे और अररिया में बतौर एएसआई उनकी पहली पोस्टिंग थी।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
asi who went to arrest a criminal in araria died, 'not beaten to death'

बिहार के अररिया जिले के फूलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में देर रात अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ एक अप्रिय घटना घटी। पुलिस ने अपराधी अनमोल यादव को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर दबाव बनाकर उसे छुड़ा लिया। इस दौरान एएसआई राजीव रंजन मल्ल के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिससे वे अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।


मृतक राजीव रंजन मल्ल, बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे और उनका परिवार फिलहाल पटना में रह रहा है। वे 2000 बैच के सिपाही थे और अररिया में बतौर एएसआई उनकी पहली पोस्टिंग थी।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

अररिया एसपी अंजनी कुमार ने घटना पर स्पष्ट करते हुए कहा, “पीट पीटकर हत्या की बात नहीं है। फूलकाहा थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर पंचायत में अपराधी अनमोल यादव के आने की सूचना मिली थी। इस आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और अनमोल यादव को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, उसके सहयोगी ग्रामीणों ने जबरन उसे छुड़ा लिया। इसी दौरान एएसआई राजीव रंजन मल्ल अचेत होकर गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पीट पीटकर हत्या नहीं की गई है।”


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान