Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

पुलिस के साथ गोलीबारी में चुनमुन झा को पैर और सीने में तीन गोलियां लगीं जिसके बाद पुलिस ने उसे नरपतगंज अस्पताल और फिर अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
araria tanishq robbery accused chunmun jha dies in police encounter

बिहार के अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि दो अपराधियों में से एक की मौत हो गई।


पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चुनमुन झा की मौत हो गई। मृतक पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर कई गंभीर मामले दर्ज थे।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पुलिस के साथ गोलीबारी में चुनमुन झा को पैर और सीने में तीन गोलियां लगीं जिसके बाद पुलिस ने उसे नरपतगंज अस्पताल और फिर अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि चुनमुन झा, पूर्णिया तनिष्क लूटकांड और प्लासी फायरिंग केस में फरार था। वह पूर्णिया में तनिष्क शोरूम में हुए लूटकांड का मास्टरमाइंड भी था। एसटीएफ लगातार उसकी फिराक में थी। नरपतगंज में पुलिस ने जब चुनमुन और उसके साथी को घेरा तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में चुनमुन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

इस मुठभेड़ में नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, पुलिस निरीक्षक एसटीएफ मोहम्मद मुश्ताक, एसटीएफ के जवान चालक नागेश, शहाबुद्दीन अंसारी और दीपक कुमार घायल हो गए। स्थानीय निवासी मेहनाज परवीन और अजमुन खातून को भी चोटें आने की खबर है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं