Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूटे गये दो लाख रुपये किये बरामद

अनुसंधान में टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं का सहारा लिया। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। फुटेज में पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। व्यक्ति की पहचान कटिहार के कोढ़ा निवासी राम कुमार के रूप में की गई।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
araria police recovered two lakh rupees looted from csp operator within 24 hours

अररिया के जोकीहाट में सीएसपी संचालक से लूट मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही ख़ुलासा कर दिया है। साथ ही पुलिस ने लूटे गए तीन लाख रुपये भी बरामद कर लिये हैं। हालांकि, इस लूट कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब रही।


रुपये की बरामदगी को लेकर अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि 27 मई को करीब 12.15 बजे जोकीहाट थाना क्षेत्र के हड़वा चौक स्थित सीएसपी संचालक मो. हसनैन क़ैसर से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने झपट्टा मारकर बैग में रखे दो लाख रुपये छीन लिये थे। इसको लेकर हसनैन ने घटनास्थल से ही जोकीहाट थाने को सूचना दी थी।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी इकट्ठा करते हुए अनुसंधान शुरू कर दी थी। जोकीहाट थाने में पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।


एसपी ने बताया कि लूटे गए 2 लाख रुपये की बरामदगी के लिए एक क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया।

टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह को सौंपा गया था। टीम में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, डीआईयू प्रभारी अजित चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार राम के साथ-साथ सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।

अनुसंधान में टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं का सहारा लिया। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। फुटेज में पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। व्यक्ति की पहचान कटिहार के कोढ़ा निवासी राम कुमार के रूप में की गई।

अपराधी की पहचान होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोढ़ा थाने के जुरावगंज पहुंची। आरोपी रामकुमार के घर पुलिस ने छापेमारी कर लूट हुए 2 लाख रुपये बरामद कर लिये। लेकिन, इस छापेमारी के दौरान अपराधी राम कुमार मौके से फरार हो गया।

पुलिस घटना में शामिल दूसरे अपराधी की तलाश में जुट गई है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट मामले में शामिल दूसरे अपराधी की भी पहचान कर ली गई है और दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क