Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: केंद्र सरकार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन

अररिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने एलआईसी के सामने केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर लेकर खूब नारेबाजी की।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Araria Congress

अररिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने एलआईसी के सामने केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर लेकर खूब नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को धोखा देना बंद करे। केंद्र सरकार और अडानी की मिलीभगत से जनता को ठगा जा रहा है।


अररिया के पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान ने कहा कि केंद्र सरकार ने एलआईसी और एसबीआई के करोड़ों रुपए अडानी को दे दिए। जनता की जमा पूंजी को बर्बाद कर दिया गया। देश में वित्तीय संकट की स्थिति पैदा हो गई है। देश बेरोजगारी और दूसरी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार बार बार कर्ज देकर देश की आर्थिक स्थिति खराब कर रही है। केंद्र सरकार को अडानी के खिलाफ विशेष जांच टीम बनानी चाहिए।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शन पूरे देश में किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण 21 लाख करोड़ का घाटा देश झेल रहा है। अडानी को जनता का पैसा कर्ज दिया गया जो अब डूब रहा है। पूंजीपतियों को कर्ज देकर बैंकों को बर्बाद किया जा रहा है। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार निष्पक्ष जांच कराए, इसलिए एलआईसी के सामने धरना प्रदर्शन किया गया है।


जिला मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन निकला। जो केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एनएच 57 के करीब स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने पहुंच कर धरना दिया।मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान,अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मासूम रेजा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे