Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: बाइक चोरी के आरोपी युवक के गुप्तांग में डाला मिर्च पाउडर, एक गिरफ्तार

बिहार के अररिया ज़िले के एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को कथित तौर पर चोरी में पकड़े गए युवक के गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाल दिया गया और इसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इस वीडियो में कई लोग युवक के हाथ बांध कर उसके गुप्तांग में जबरदस्ती मिर्च पाउडर डालते दिख रहे हैं।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
araria chilli powder inserted in the private parts of a youth accused of bike theft

बिहार के अररिया ज़िले के एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को कथित तौर पर चोरी में पकड़े गए युवक के गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाल दिया गया और इसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इस वीडियो में कई लोग युवक के हाथ बांध कर उसके गुप्तांग में जबरदस्ती मिर्च पाउडर डालते दिख रहे हैं।


इस वीडियो के वायरल होने के बाद अररिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में इस्लामनगर निवासी मोहम्मद सिफत को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Also Read Story

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

दरअसल, अररिया नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में कुछ लोगों के द्वारा बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया था, जिसके बाद युवक के दोनों हाथों को रस्सी से बांध कर उसके गुप्तांग में मिर्ची पाउडर डाल दिया था, जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


मामले को लेकर अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें युवक के साथ अमानवीय कृत किया जा रहा था। वायरल वीडियो की जब जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो अररिया नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का है। इसके बाद अररिया नगर थाने में कांड दर्ज कर अमानवीय कृत करने वाले एक व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अररिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “उक्त वीडियो में एक युवक को चोरी के आरोप में कुछ लोगों द्वारा रस्सी से बांध कर उसके गुप्तांग में मिर्च जैसा कोई पदार्थ डालने का अमानवीय कृत्य किया जा रहा था। प्राप्त वायरल वीडियो का तकनीकी शाखा द्वारा सत्यापन किया गया तो उक्त वीडियो अररिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर का पाया गया। तत्पश्चात इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी अररिया थाना कांड संख्या- 451/24, दिनांक – 27/08/24, धारा-109/117 (4) बीएनएस के तहत दर्ज करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी मो. सिफत को गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना में शामिल अन्य आरोपियों का सत्यापन कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क