Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया के AIMIM जिलाध्यक्ष राशिद ने छोड़ी पार्टी, रहमत बने नए जिलाध्यक्ष

अररिया जिले के AIMIM के जिलाध्यक्ष राशिद अनवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राशिद अनवर ने इस्तीफे का मुख्य कारण पार्टी के शीर्ष नेताओं का उपेक्षित रवैया बताया है।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
ex AIMIM leader Rashid Anwer

अररिया जिले के AIMIM के जिलाध्यक्ष राशिद अनवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राशिद अनवर ने इस्तीफे का मुख्य कारण पार्टी के शीर्ष नेताओं का उपेक्षित रवैया बताया है।


राशिद अनवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश में पार्टी के उच्च स्तरीय नेता पार्टी के हित में काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे और काबिल लोगों को पार्टी में लगातार अपमानित किया जाता है और पार्टी के लिए उनके रास्ते बंद कर दिए जाते हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

राशिद अनवर ने इशारों इशारों में प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं के रहते हुए बिहार में पार्टी लगातार टूट रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने गली गली घूम घूम कर AIMIM को मजबूत किया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पार्टी में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। उन्होंने AIMIM के चार विधायकों के राजद में शामिल होने का कारण भी पार्टी के शीर्ष नेताओं की गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी बताया है।


आगे उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों के साथ वह गैर राजनीतिक संगठन बनाएंगे और क्षेत्र में काम करेंगे। उनके मुताबिक अभी तक किसी राजनीतिक दल के संपर्क में नहीं हैं।

वहीं, राशिद अनवर के रविवार के प्रेस वार्ता से पहले AIMIM ने अररिया में अपना जिला अध्यक्ष बदल दिया। प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने आधिकारिक फेसबुक पेज से घोषणा की कि पार्टी ने मोहम्मद रहमत अली को पार्टी का अररिया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

Newly appointed araria AIMIM district incharge rahmat

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

One thought on “अररिया के AIMIM जिलाध्यक्ष राशिद ने छोड़ी पार्टी, रहमत बने नए जिलाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क