Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: दो एलईडी लाइट और एक पंखा से आ गया 7 लाख बिजली बिल

मोहम्मद मुस्लिम नामक एक व्यक्ति को 1 महीने का बिजली बिल 7 लाख 21 हजार रुपए का भेजा गया है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :

आपने बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म के बारे में तो सुना ही होगा, जिसमें बिजली विभाग अपने काम में लापरवाही दिखाते हुए आम लोगों पर असामान्य बिजली बिल थोप देता है, और उनकी बिजली काट लेता है।


फिलहाल ऐसी ही एक फिल्मी कहानी बिहार के अररिया जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत इस्लाम नगर वार्ड संख्या 27 में देखने को मिली है। यहां के मोहम्मद मुस्लिम नामक एक व्यक्ति को 1 महीने का बिजली बिल 7 लाख 21 हजार रुपए का भेजा गया है। जबकि उनके घर में सिर्फ दो एलईडी लाइट और एक पंखा लगा हुआ है, और वे हर महीने बिजली बिल समय पर जमा भी करते हैं।

Also Read Story

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

किशनगंजः “दहेज में फ्रिज और गाड़ी नहीं देने पर कर दी बेटी की हत्या”- परिजनों का आरोप 

सहरसा में गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा संगम, पोखर के एक किनारे पर ईदगाह तो दूसरे किनारे पर होती है छठ पूजा

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

किशनगंजः नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, आरोपी की सामूहिक पिटाई

मंत्री के पैर पर गिर गया सरपंच – “मुजाहिद को टिकट दो, नहीं तो AIMIM किशनगंज लोकसभा जीत जायेगी’

अररियाः पुल व पक्की सड़क न होने से पेरवाखोरी के लोग नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर

आनंद मोहन जब जेल में रहे, शुरू से हम लोगों को खराब लगता था: सहरसा में नीतीश कुमार

मुस्लिम बताते हैं कि उनके यहां हर महीना मीटर रीडर आकर बिजली बिल दिया करता था, जिसमें 300 से 400 के आसपास का बिल जमा करना होता था। अभी पिछले महीने ही उन्होंने ₹390 का बिल जमा कराया था।


मुस्लिम की भाभी नाज़नीन सवाल करती है, कि उनके घर में ना तो फ्रिज है, ना वाशिंग मशीन, ना मोटर, ना मिक्सर ग्राइंडर, फिर भी बिजली विभाग ने किस तरह उन्हें 7 लाख 21000 रुपए का बिल भेज दिया ?

नाज़नीन ने बताया कि इंदिरा आवास लेकर किसी तरह से उन्होंने घर बनाया है जिसमें अब तक प्लास्टर भी नहीं हो सका है। उनका कहना है कि इतना पैसा तो पूरा घर बेचकर भी नहीं आएगा।

मोहम्मद मुस्लिम ने इसको लेकर बिजली विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत भी की, लेकिन जेई नहीं मिल पाए और उनके बिल में भी अब तक सुधार नहीं हो सका है।

मोहम्मद मुस्लिम बाजार की एक दुकान में ₹300 दिहाड़ी पर मजदूरी करते हैं। बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर काटने के कारण वह अपनी दुकान पर समय नहीं दे पा रहे हैं जिस वजह से अब उनके परिवार को खाने-पीने की समस्या भी होने लगी है।

मामले को लेकर हमने अररिया शहरी क्षेत्र के JE दीपक कुमार गुरुवार को संपर्क किया तो उन्होंने ने शुक्रवार को कॉल करने को कहा। लेकिन, शुक्रवार को कई बार कॉल करने पर भी उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

Bihar Train Accident: स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे बक्सर ट्रेन दुर्घटना के शिकार यात्री

सहरसा: भूख हड़ताल पर क्यों बैठा है एक मिस्त्री का परिवार?

बिहार के स्कूल में जादू टोना, टोटका का आरोप

किशनगंज: ”कब सड़क बनाओगे, आदमी मर जाएगा तब?” – सड़क न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर बिहार ने देश को सही दिशा दिखायी है: तेजस्वी यादव

अररिया: नहर पर नहीं बना पुल, गिरने से हो रही दुर्घटना

बंगाल के ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, किशनगंज में जवाबी कार्रवाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क