Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

एएनएम-सीएचओ ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में उतरे, दस सूत्री मांग को लेकर हड़ताल

स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में समान काम के बदले समान वेतन, चार माह के बकाया वेतन, संविदा पर बहाल कर्मियों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा और सभी कर्मियों को अशोक चौधरी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं का लाभ शामिल हैं।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
anm chos come out in protest against online attendance

बिहार के किशनगंज (Kishanganj) में ‘बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ’ के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मी अपनी दस सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैं। सभी संविदा पर बहाल एएनएम और कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण इलाके की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।


सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों में ताले लटके नजर आये। हड़ताल पर गए सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समिति, किशनगंज के परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सरकार और विभाग की “दोहरी नीति” के विरुद्ध नारे लगाये। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने एक आवेदन स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम डॉ मुनाज़िम को दिया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

आंदोलन कर रहे कर्मियों ने कहा कि संविदा कर्मियों के साथ सरकार दोहरी नीति अपना रही है। कर्मी फेशियल रिकगनिशन सिस्टम (एफआरएएस) सिस्टम के तहत एटेंडेंस बनाने का भी विरोध कर रहे हैं। कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात एक कर्मी ने बताया कि यह सिस्टम सिर्फ संविदा कर्मियों के लिए लागू किया गया है जो नियमित कर्मी हैं उनके लिए लागू नहीं किया गया है।


“स्वस्थ्य विभाग में महिला कर्मी अधिक है। उसकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखा जाय तो सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ड्यूटी करना है जो काफी कठिन कार्य है। क्योंकि गांवों में शाम 5 बजे के बाद घर लौटने के लिए किसी प्रकार का साधन नहीं मिलता है। इसके अलावे कर्मियों को आवास, बिजली पानी की कोई सुविधा नही है,” उन्होंने कहा।

स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में समान काम के बदले समान वेतन, चार माह के बकाया वेतन, संविदा पर बहाल कर्मियों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा और सभी कर्मियों को अशोक चौधरी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं का लाभ शामिल हैं।

वहीं, डीपीएम डॉ. मुनाज़िम ने कहा कि कुल 85 एएनएम में से 70 एएनएम और 52 सीएचओ में से 34 सीएचओ हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कार्य प्रभावित हो रहा है, उसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क