Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: कांग्रेस MP ने AMU के गर्ल्स हॉस्टल का क्रेडिट लिया, तो JD(U) ने जताई आपत्ति

AMU के VC प्रोफेसर तारिक मंसूर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के किशनगंज केंद्र में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास की आधारशिला रखी।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
AMU Kishanganj Congress JDu

बिहार के सीमांचल में इन दिनों अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) किशनगंज के लिए फंड के मांग को लेकर सोशल मीडिया पर जोरशोर से कैंपेन चल रहा है। इसी बीच मंगलवार को AMU के VC प्रोफेसर तारिक मंसूर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के किशनगंज केंद्र में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास की आधारशिला रखी। नए छात्रावास का निर्माण अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए 10.50 करोड़ रुपये से किया जाएगा।


“मैं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, बिहार सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके उदार समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं”, कुलपति ने कहा।

Also Read Story

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

AMU VC

उन्होंने कहा: “हमने केंद्र के लिए पदों और धन की मंजूरी के लिए शिक्षा मंत्रालय को एक विस्तृत प्रस्ताव भी भेजा था, जिस पर हाल ही में मंत्रालय की एक बैठक में विचार किया गया था।”


प्रो मंसूर ने बताया कि नया छात्रावास अल्पसंख्यक छात्राओं को विशेष रूप से सीमांचल क्षेत्र के छात्रों की मदद करेगा, क्योंकि महिला शिक्षा के लिए कई और शैक्षणिक संस्थानों की आवश्यकता है।

“किशनगंज केंद्र में मैनेजमेंट स्टडीज प्रोग्राम है और हम बीएड का कोर्स दोबारा शुरू करना चाहते हैं। साथ ही बीए एलएलबी का नया कोर्स भी शुरू करने का इरादा है।”, उन्होंने कहा।

लेकिन इस शिलान्यास के साथ ही किशनगंज के नेताओं के बीच क्रेडिट लेने की लड़ाई शुरू हो गई है।

कांग्रेस कोटे से किशनगंज सासंद डॉ मोहम्मद जावेद इसका श्रेय खुद लेने की कोशिश की और फेसबुक पर लिखा, “सांसद ने अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से हाॅस्टल के लिए फंड जारी करने का अनुरोध किया था। केंद्र सरकार और बिहार सरकार ने 10.5 करोड़ रुपए आवंटित किया और एएमयू के वीसी तारिक मंसूर ने गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया।”

Kishanganj MP

उसके जवाब में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम व्यंग्य के लहजे में कहा कि फंड जारी होने में सांसद की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस सांसद के फेसबुक पोस्ट पर प्रतिक्रिया में लिखा, “इतनी तेज गति से फंड दिलाने के लिए माननीय सांसद महोदय का आभार कि उन्होंने 09 दिसम्बर 2021 को केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब मुख्तार अब्बास नकवी को पत्र लिखा और और पत्र लिखने के डेढ़ महीने के अन्दर फंड भी मिल गया, स्वीकृति भी हो गई और टेंडर भी हो गया और काम भी शुरू हो गया। है न कमाल की बात!”

JDU VP

इसके बाद मुजाहिद आलम इस प्रोजेक्ट के होने के पीछे की वजह बताते हैं। वे लिखते हैं, “दिसम्बर 2019 को एएमयू किशनगंज सेंटर के डायरेक्टर डाॅ. हसन ईमाम बिहार के माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए Boys &Girls Minority Hostel के लिए अतिरिक्त भवनों/बेडस् की मांग की थी ताकि दूसरे कोर्स की पढ़ाई शुरू हो सके। माननीय मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी साहब को इस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। तत्पश्चात 100-100 बेड के दो भवनों की स्वीकृति एमएसडीपी/प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से हुई।”

“पांच करोड़ की लागत से 100 बेड के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है जबकि 5.47 करोड़ की लागत से दूसरे 100 बेड के भवन का अभी ले आउट हुआ है। उक्त दोनों 100-100 बेड के भवनों का आज एएमयू के वीसी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया है,” मुजाहिद आलम ने लिखा।

मुजाहिद आलम ने सांसद द्वारा फंड के लिए लिखे गये पत्र को लेकर फेसबुक पर लिखा, “सांसद महोदय ने जिस फंड के लिए माननीय मंत्री को पत्र लिखा है, उसको लेकर पांच दिसम्बर 2019 को उन्होंने एएमयू के वीसी प्रो तारिक मंसूर साहब से मिलकर बात की थी। वीसी साहब ने एनजीटी का हवाला देकर उक्त फंड के लिए प्रोपोजल बढ़ाने पर अपनी असमर्था जताई थी। फिर छह दिसम्बर को माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भारत सरकार से मिलकर पत्र सौंपा था।”

“07 जनवरी 2020 को मुझे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि एएमयू किशनगंज सेंटर को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत हास्टल निर्माण के लिए पचास करोड़ देने का प्रोपोजल एनजीटी इंजकशन के कारण एएमयू ने वापस ले लिया है,” वे आगे लिखते हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क