Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
amit shah meets high level committee on demographic changes

देश में जनसंख्या के स्वरूप में हो रहे बदलावों का अध्ययन करने के लिए गठित की गई कमेटी ने बुधवार को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री के आवास पर हुई इस बैठक के दौरान ‘हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंजेज’ ने अब तक के अपने काम की जानकारी दी। साथ ही आगे की कार्ययोजना भी गृह मंत्री के सामने प्रस्तुत की।


यह कमिटी देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगी। इन दौरों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनसंख्या में हो रहे बदलावों से जुड़ी सही और तथ्यात्मक जानकारी जुटाना है। इसके अलावा समिति केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से भी बातचीत करेगी, ताकि इस विषय पर उनके सुझाव और अनुभवों को भी शामिल किया जा सके।

Also Read Story

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

“पुलिस ने हमारे शरीर पर दो लाठियाँ तोड़ दीं” – हिरासत में लिये गये छात्रों की आपबीती

बिहार पर्यटन विभाग ने की रील मेकिंग प्रतियोगिता की घोषणा, 1 लाख मिलेगा इनाम

बिहार: सात निश्चय योजनाओं में अररिया जिला शीर्ष पर, मधुबनी सबसे पीछे

Bihar Land Survey: बिहार ज़मीन सर्वे की पूरी प्रक्रिया, घर बैठे करना होगा ये सब काम

कोरोना काल से अब तक बिहार में 16.37 लाख राशन कार्ड रद्द

वक़्फ़ संशोधन एक्ट-2024 लागू होने से क्या बदलेगा, क्यों हो रहा है इसका विरोध?

पंचायत के विकास कार्यों में टेंडर प्रक्रिया लाने का विरोध क्यों कर रहे त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि

समिति ने गृह मंत्री को यह भी बताया कि राज्यों के दौरे को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक विस्तृत प्रश्नावली तैयार की गई है। इसके जरिए संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जरूरी जानकारी जुटाई जाएगी।


प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने समिति की कार्ययोजना की सराहना की और गृह सचिव को निर्देश दिया कि समिति को उसके अध्ययन और राज्यों के दौरों के दौरान हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने समिति से कहा कि वह अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें जल्द से जल्द सरकार को सौंपे, ताकि आगे आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को “हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन” की घोषणा की थी। इसी घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से हो रहे जनसंख्या संबंधी बदलावों का अध्ययन करने के लिए इस उच्च स्तरीय समिति का गठन किया।

यह समिति देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंख्या के स्वरूप में हो रहे बदलावों का वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन करेगी। इसके तहत बदलावों के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा और उनसे जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार को प्रशासनिक और कानूनी उपायों की सिफारिश करेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बिहार के लिए केंद्रीय बजट 2024 में महत्वपूर्ण घोषणाएँ

नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में बिहार सबसे पिछड़ा राज्य, इन क्षेत्रों में सबसे ख़राब प्रदर्शन

ठाकुरगंज में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोगों ने एनएच जाम कर किया प्रदर्शन

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक समेत कई उच्च अधिकारियों का तबादला

किशनगंज: महीनों से बंद पड़ा है पंचायत भवन, ग्रामीण लौट रहे खाली हाथ

कटिहार: बारसोई प्रखंड मुख्यालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे