Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ध्यान में रखते हुए, सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के लिए पूर्णिया समाहरणालय में इस बैठक में आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ, एसएसबी, रेलवे और पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और सुपौल से प्रशासन के बड़े अफसर शामिल हुए।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
amid indo pak tension, chief minister held a meeting with security forces in purnia

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र सीमांचल में हाई अलर्ट है। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने सभी सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक कर हालात का जायज़ा किया । इस उच्च स्तरीय बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कैबिनेट मंत्री लेसी सिंह, विजय चौधरी सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।


‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ध्यान में रखते हुए, सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के लिए पूर्णिया समाहरणालय में इस बैठक में आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ, एसएसबी, रेलवे और पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और सुपौल से प्रशासन के बड़े अफसर शामिल हुए।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में सीमांचल के सभी चार ज़िले पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में हाई अलर्ट जारी है । अररिया के जोगबनी स्थित बिहार नेपाल बॉर्डर तथा किशनगंज और कटिहार से लगे सीमा में सख्त निगरानी के आदेश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने एसएसबी के जवानों के साथ भी मीटिंग की। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र में एहतियात बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने पर चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने बॉर्डर के आस पास हर व्यक्ति और वाहन की कड़ाई से जांच के आदेश दिए हैं। आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस दौरे की जानकारी दी। अपने फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने बताया कि बैठक में जरूरी स्थानों जैसे मंदिर-मस्जिद, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर, सड़के, रेलवे लाइन, एयरपोर्ट, पेट्रोल पंप, गैस स्टेशन आदि की सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा हुई।

बॉर्डर पर चौकसी, गश्ती और आने-जाने वालों पर नजर रखने, नशे की तस्करी, हथियारों की चोरी को रोकने के लिए भी तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों और अफवाहों को सख्ती से रोकने के लिए भी कहा गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे