Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अलताबाड़ी घटना: प्रदर्शनकारियों पर FIR, परिवार से मिले आपदा प्रबंधन मंत्री

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Altabari Bahadurganj

किशनगंज के जनता हाट में बीते शुक्रवार, 30 सितंबर को तकरीबन आठ घंटे सड़क जाम को लेकर स्थानीय कोचाधामन थाने में 30 से ज़्यादा नामजद लोगों पर दंगा करने, अवरोध, शांति भंग करने के लिए प्राथमिकी (FIR) दर्ज़ की गई है। आरोपियों पर भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धाराएं 147, 148, 149, 341, 342, 323, 504, 353, 337, 338 और 188 लगाई गई हैं।


दरअसल, किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलताबाड़ी गाँव में पास ही दरनीय हाट में ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच, विगत 9 अगस्त, 2022 को पीड़ित परिवार के शकील अख्तर का शव उसके घर के करीब मिला। इससे पहले शकील ने किशनगंज प्रशासन को आवेदन देकर अपनी हत्या का संदेह जाहिर किया था। कुछ ज़मीन और रक़म के एवज में मामले को पंचायत कर रफा-दफा कर दिया गया।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

लेकिन, बाद में पंचायत के फैसले पर बात नहीं बनी और शकील के साले मिनहाज़ ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला लिया। इसी दौरान किशनगंज शहर से वापस लौटते हुए 28 अगस्त, 2022 की शाम को मिनहाज़ घायल अवस्था में किशनगंज ब्लॉक चौक के करीब एक पुल के पास मिला। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।


मिनहाज़ के शव को लेकर ग्रामीणों ने जनता हाट में शुक्रवार को तकरीबन आठ घंटे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसी को लेकर चार दिन बाद मंगलवार को ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज़ की गई।

परिवार से मिले आपदा प्रबंधन मंत्री

मामले को लेकर गुरुवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज़ मृतक शकील अख्तर और मिनहाज़ आलम के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय का आश्वासन दिया। मंत्री ने मौके से किशनगंज एसपी और पूर्णिया IG से मामले को लेकर बात की और प्रदर्शनकारियों पर हुई FIR को मानवीय आधार पर खत्म करने को कहा।

Disaster Management Minister of Bihar Shahnawaz Alam in Altabari at Minhaj & Shakil's house

जानकारी के अनुसार, मिनहाज़ आलम की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट 10 अक्टूबर को आ सकती है। उसके बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ पाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क