Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: शवदाह गृह निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप, जांच की मांग

स्थानीय लोग और किशनगंज नगर परिषद के चेयरमैन इंद्रदेव पासवान सहित कई वार्ड पार्षदों ने शवदाह गृह के निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
allegation of using substandard material in the construction of crematorium in kishanganj

बिहार के किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पूरबपाली में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड यानी बुडको की देखरेख में शहर के भूतनाथ गौशाला श्मशान घाट के निकट इस शवदाह गृह का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत 4 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से एक इलेक्ट्रिक और दो लकड़ी से‌ चलने वाले शवदाह गृह बनाये जाने हैं।


स्थानीय लोग और किशनगंज नगर परिषद के चेयरमैन इंद्रदेव पासवान सहित कई वार्ड पार्षदों ने शवदाह गृह के निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की।

स्थानीय निवासी अर्विन मंडल ने कहा कि शवदाह गृह के निर्माण में निचले स्तर के सीमेंट और ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। कई बार ठेकेदार से शिकायत करने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया।


भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशांत दास ने कहा कि नए शवदाह के निर्माण के लिए पुराने श्मशान को तोड़ा गया है लेकिन दाह संस्कार के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। निर्माण स्थल पर विभाग या संवेदक का कोई अधिकृत व्यक्ति भी मौजूद नहीं है।

उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था और शवदाह के निर्माण में हो रही अनियमितता की जांच कराने की मांग की।

इस शवदाह ग्रह का निर्माण बुडको द्वारा एक वर्ष के अंदर करना था हालांकि एक वर्ष बीत जाने के बाद निर्माण का आधा काम भी पूरा नहीं हो सका है।

निर्माण स्थल पर कई नाबालिग लड़के भी काम करते दिखे। चाकुलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले दो 17 वर्षीय मज़दूरों ने बताया कि वे पिछले 4, 5 दिनों से 400 रुपये दिहाड़ी पर काम कर रहे हैं।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कहा कि कई दिनों से उन्हें निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। अपने निरीक्षण में उन्होंने पाया कि श्मशान तोड़ने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है और ना ही पानी और प्रकाश की कोई सुविधा दी गई है।

उन्होंने कार्यकारी एजेंसी से सीमेंट और मसालों की गुणवत्ता की जाँच कराने की मांग की और कहा कि जिला पदाधिकारी भी इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करें।

मौके पर मौजूद विभागीय इंजीनियर ने बताया कि बुडको में जूनियर इंजीनियर की पोस्टिंग न होने के कारण वह विभाग के मौखिक आदेश पर इस निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे हैं।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर उठ रहे प्रश्नों के बारे में उन्होंने कहा कि सामग्रियों को सील कर लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा और शवों के दाह संस्कार के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान