ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला सदस्यों ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। जुलूस अररिया के रानीगंज बस स्टैंड से निकल कर शहर का भ्रमण करते हुए चांदनी चौक पहुंचा, जहां एक सभा हुई।
जुलूस के समर्थन में भाकपा माले के सदस्य भी शामिल थे। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने मोदी विरोधी नारे लगाते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
Also Read Story
उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जो देश के लिए खतरा है। भाजपा सरकार देश में हिटलरशाही अपना रही है, जिससे देश में लोकतंत्र के लिए असुरक्षित मौहाल पैदा हो रहा है।
मौके पर मौजूद जनजागरण शक्ति संगठन के सचिव आशीष रंजन ने कहा कि देश तानाशाही रवैए से चल रहा है। उसी के खिलाफ संगठन प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे एक साथी को बेगूसराय में निराधार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। देश में विपक्ष को सीबीआई, ईडी के जरिए परेशान किया जा रहा है।
राहुल गांधी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता साजिश के तहत रद्द की गई है। कोर्ट पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट ने दो साल की सजा ही क्यों दी? केंद्र सरकार कोर्ट के कामों में भी दखल दे रही है।
आगे उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर संगठन अपनी आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन जारी रखेगा।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
