Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

AIMIM की जीत कितनी धमाकेदार है इसका अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि AIMIM के सभी पांच प्रत्याशी 23,000 से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से जीते हैं, पार्टी के दो अन्य उम्मीदवार करीबी मुक़ाबले में दूसरे स्थान पर रहे, उसके अलावा दो उम्मीदवार 22% से ज़्यादा वोट लाये और दो अन्य उम्मीदवार 11% से ज़्यादा वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
aimim seemanchal bihar polls 2025

बिहार चुनाव 2025 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पांच सीटों पर जीत हासिल की है। 2020 में भी पार्टी पांच सीटें जीती थीं और इस बार भी पार्टी दोबारा उन सभी पांच सीटों पर जीतने में सफल रही। 2020 विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद दो साल के अंदर ही पार्टी के चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे और अख्तरुल ईमान सदन में अकेले पड़ गए थे। फिर 2024 का लोकसभा चुनाव आया और पार्टी के प्रत्याशी अख्तरुल ईमान किशनगंज से चुनाव हार गए, इस चुनाव में पार्टी सिर्फ दो ही विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त ले सकी। यहाँ से करीब एक साल के अंदर ही पार्टी ने धमाकेदार वापसी की है।


AIMIM की जीत कितनी धमाकेदार है इसका अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि AIMIM के सभी पांच प्रत्याशी 23,000 से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से जीते हैं, पार्टी के दो अन्य उम्मीदवार करीबी मुक़ाबले में दूसरे स्थान पर रहे, उसके अलावा दो उम्मीदवार 22% से ज़्यादा वोट लाये और दो अन्य उम्मीदवार 11% से ज़्यादा वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह से सीमांचल के सभी चार ज़िले किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार की 24 में से 11 सीटों पर AIMIM का प्रभाव देखने को मिला। ध्यान रहे AIMIM सीमांचल की सिर्फ 14 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

चुनाव के दौरान 28 अक्टूबर से लेकर प्रचार के आखिर दिन 9 नवम्बर तक 13 दिनों तक ओवैसी ने सीमांचल में कैंप कर इन 15 में से 12 सीटों पर 40 से ज़्यादा जनसभाएं कीं। और चुनाव की घोषणा से पहले 24 सितंबर से 27 सितंबर के बीच ओवैसी ने सीमांचल का 4 दिवसीय दौरा किया था, जिसे सीमांचल न्याय यात्रा कहा गया था।


सीमांचल में 11 सीटों पर प्रभाव

AIMIM के लिए सबसे बड़े मार्जिन से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान चुनाव जीते। अख्तरुल ईमान ने 38,928 वोटों के मार्जिन से जदयू के सबा ज़फर को चुनाव हराया। AIMIM को अमौर में 1,00,836 यानी 43.5% वोट मिले, वहीं जदयू को 61,908 और कांग्रेस के जलील मस्तान को 52,791 वोट मिले।

जोकीहाट से AIMIM प्रत्याशी मुर्शिद आलम 28,803 वोटों के मार्जिन से जीते। यहाँ मुर्शिद को 83,737 यानी 38.52% वोट मिले, दूसरे पर रहे जदयू के मंज़र आलम को 54,934 वोट मिले। वहीं, यहाँ राजद के कद्दावर नेता रहे मरहूम तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटे जन सुराज के सरफ़राज़ और राजद के शाहनवाज़ को 16. 66% से भी कम वोट मिले और दोनों की जमानत जब्त हो गयी।

बहादुरगंज में AIMIM के तौसीफ आलम 28,726 वोटों के मार्जिन से जीते। तौसीफ को कुल 87,315 यानी 40.21% वोट मिले, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रोफेसर मुसव्विर आलम 58,589 और तीसरे पर रहे NDA के कलीमुद्दीन को 57,195 वोट मिले।

बायसी में AIMIM के ग़ुलाम सरवर 27,251 वोटों के मार्जिन से जीते। उन्हें कुल 92,766 यानी 41.37% वोट मिले, दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के विनोद यादव को 65,515 और तीसरे पर रहे राजद के अब्दुस सुब्हान को 56000 वोट मिले।

कोचाधामन में AIMIM के मो. सरवर आलम 23,021 वोटों के मार्जिन से जीते। उन्हें कुल 81,860 यानी 42.34% वोट मिले, दूसरे स्थान पर रहे राजद के मास्टर मुजाहिद आलम को 58,839 और तीसरे पर रहीं भाजपा की वीणा देवी को 44,858 वोट मिले।

AIMIM जो पांच सीटें जीती हैं, ये सभी आस-पास की सीटें हैं, लेकिन तीन अलग-अलग ज़िले और दो अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बहादुरगंज और कोचाधामन, किशनगंज ज़िले का हिस्सा है, अमौर और बायसी पूर्णिया ज़िले का हिस्सा है, वहीं जोकीहाट अररिया ज़िले में आता है। लेकिन अमौर, बायसी, बहादुरगंज और कोचाधामन सभी किशनगंज लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं और जोकीहाट अररिया लोकसभा के अंदर आता है।

इन पांच सीटों के अलावा भी AIMIM ने इस बार सीमांचल में अपना दायरा काफी बढ़ाया है। कटिहार ज़िले के बलरामपुर में AIMIM के युवा नेता आदिल हसन आज़ाद सिर्फ 389 वोटों से चुनाव हारे, वहीं किशनगंज ज़िले के ठाकुरगंज में AIMIM के ग़ुलाम हसनैन 8,822 वोटों से चुनाव हारे।

बलरामपुर से AIMIM के टिकट पर आदिल ने पहली बार 2015 में चुनाव लड़ा था और तब सिर्फ 6373 वोट लाकर छठे स्थान पर थे, वो 2020 में चुनाव नहीं लड़े। लेकिन इस बार ओवैसी ने खुद बलरामपुर का दौरा किया और कई सभाएं भी कीं। यहाँ से जीतने वाली लोजपा (रामविलास) की संगीता देवी को 80,459, AIMIM के आदिल को 80,070 और सीटिंग विधायक भाकपा माले के महबूब आलम को 79,141 वोट मिले।

उसी तरह किशनगंज के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से पहले कभी AIMIM अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन इस बार पार्टी के प्रत्याशी ग़ुलाम हसनैन को 76,421 वोट मिले, वहीं 85,243 वोट लाकर जदयू के गोपाल अग्रवाल यहाँ से चुनाव जीते। राजद के सीटिंग विधायक सऊद आलम 60,036 वोट लाकर तीसरे स्थान पर चले गए।

किशनगंज और अररिया विधानसभा क्षेत्रों में भी AIMIM का प्रदर्शन बेहतर रहा। किशनगंज से AIMIM के शम्स आग़ाज़ तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन उन्हें 51,370 यानी 22.63% वोट मिले, इसी तरह अररिया में AIMIM के मंज़ूर आलम तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन उन्हें 53,421 यानी 22.07% वोट मिले। इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस ने अपनी जीत बरक़रार रखी है।

AIMIM का सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन पूर्णिया ज़िले के कसबा और कटिहार ज़िले के प्राणपुर में रहा। इन क्षेत्रों में ओवैसी ने केवल एक-एक ही सभाएं की थीं। कसबा में AIMIM के मो. शाहनवाज़ आलम को 35,309 यानी 14.96% वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे। यहाँ से NDA के प्रत्याशी नितेश सिंह 12,875 वोटों से चुनाव जीते हैं। प्राणपुर से AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ रहे आफताब-कंचन नाम से मशहूर हिंदू-मुस्लिम दोस्तों की जोड़ी आफताब आलम और कंचन दास को 30,163 यानी 11.85% वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे। यहाँ से भाजपा की निशा सिंह 7,752 वोटों से चुनाव जीती है।

सीमांचल के बाहर

ये तो रही सीमांचल की 11 सीटें जहाँ AIMIM ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, लेकिन AIMIM पूरे बिहार में कुल 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी।

उनमें दरभंगा ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे जलालुदीन साहिल 17008 यानी 9.29% लाकर तीसरे स्थान पर रहे। यहाँ से 18,392 वोटों से जदयू जीती है। यहाँ से 25 सालों में पहली बार राजद हारी है।

गया के शेरघाटी से शाने अली खान 14,754 वोट लाकर चौथे स्थान पर रहे, और यहाँ से राजद 13524 वोटों से चुनाव हारी।

दरभंगा के केवटी से AIMIM के अनिसुर रहमान को 7,474 वोट मिले और यहाँ से राजद के फ़राज़ फातमी 7305 वोटों से चुनाव हारे।

AIMIM के 28 उम्मीदवारों को मिले वोट।

S.No. District Assembly Candidate Vote Percentage Position
1 PURNIA 56-Amour AKHTARUL IMAN 1,00,836 43.50% WINNER
2 PURNIA 57-Baisi GHULAM SARWAR 92,766 41.37% WINNER
3 KISHANGANJ 52-Bahadurganj MD TAUSEEF ALAM 87,315 40.21% WINNER
4 ARARIA 50-Jokihat MD MURSHID ALAM 83,737 38.52% WINNER
5 KISHANGANJ 55-Kochadhaman MD. SARWAR ALAM 81,860 42.34% WINNER
6 KATIHAR 65-Balrampur MD ADIL HASAN 80,070 28.90% SECOND
7 KISHANGANJ 53-Thakurganj GHULAM HASNAIN 76,421 31.12% SECOND
8 ARARIA 49-Araria MD. MANZOOR ALAM 53,421 22.07% THIRD
9 KISHANGANJ 54-Kishanganj SHAMS AGHAZ 7 51,370 22.63% THIRD
10 PURNIA 58-Kasba MD SHAHNAWAZ ALAM 35,309 14.96% THIRD
11 KATIHAR 66-Pranpur MD AFTAB ALAM 30,163 11.85% THIRD
12 DARBHANGA 82-Darbhanga Rural MD JALALUDDIN SAHIL 17,008 9.29% THIRD
13 VAISHALI 126-Mahua AMIT KUMAR 15,783 7.47% FOURTH
14 GAYA 226-Sherghati SHANE ALI KHAN 14,754 7.28% FOURTH
15 GOPALGANJ 101-Gopalganj ANASH SALAM 14,225 7.15% THIRD
16 MADHUBANI 36-Madhubani RASHID KHALIL 12,971 6.14% THIRD
17 NAWADA 237-Nawada NASIMA KHATOON 12,835 6.37% FOURTH
18 KATIHAR 64-Kadwa MD SHAKIR REZA 11,557 5.42% THIRD
19 JAMUI 240-Sikandra (SC) MANOJ KUMAR DAS 10,701 5.51% FOURTH
20 BHAGALPUR 158-Nathnagar MD ISMAIL 8,226 3.41% THIRD
21 DARBHANGA 86-Keoti MD ANISUR RAHMAN 7,474 3.88% THIRD
22 KATIHAR 68-Barari MD MATIUR RAHMAN 5,846 2.56% THIRD
23 PURVI CHAMPARAN 21-Dhaka RANA RANJIT 5,730 2.32% FOURTH
24 PURNIA 61-Dhamdaha MD ISHTIYAQUE ALAM 5,126 2.12% THIRD
25 DARBHANGA 87-Jale FAISHAL RAHMAN 4,666 2.33% FOURTH
26 MUNGER 165-Munger MONAZIR HASSAN 3,598 1.70% THIRD
27 SIWAN 105-Siwan MD KAIFI SAMSHIR 3,493 1.83% THIRD
28 DARBHANGA 79-Gaura Bauram AKHTAR SHAHANSHA 3,243 1.93% FOURTH

 

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

2003 के वोटर लिस्ट के इंतज़ार में कटिहार का तीन पंचायत परेशान

AIMIM ने RJD से लगाई गठबंधन की गुहार, अख्तरुल ईमान ने लालू यादव को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान