Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

इसी साल अप्रैल में तौसीफ आलम असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होते ही ओवैसी ने उन्हें बहादुरगंज से उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
aimim candidate tausif pulled the chain of rajdhani train to go to the bathroom

किशनगंज ज़िले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से AIMIM के प्रत्याशी और पूर्व विधायक तौसीफ आलम एक बार फिर चर्चा में हैं।


दरअसल, तौसीफ आलम रविवार को राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12423) से दिल्ली जा रहे थे। वह कोच H1 के G कूपा में सवार थे। रात को ट्रेन के रफ्तार में होने के दौरान किसी ने आपातकालीन जंजीर खींच दी। जब जांच की गई तो पता चला कि जंजीर उसी कूपे से खींची गई थी, जिसमें तौसीफ आलम यात्रा कर रहे थे।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

News18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तौसीफ आलम अपर बर्थ पर आराम से सो रहे थे। आधी रात के बाद उन्हें बाथरूम जाना था और उन्होंने सीढ़ियों का इस्तेमाल करने के बजाय ट्रेन की जंजीर ही खींच दी।


आलम ने ‘मैं मीडिया’ से फोन पर बात करते हुए बताया कि जंजीर उन्होंने नहीं, बल्कि उनके एक सहयोगी ने गलती से खींची थी। उनके अनुसार, सुबह नाश्ते के समय सहयोगी ऊपर की सीट से नीचे उतर रहे थे, तभी पैर फिसल गया और गलती से जंजीर खिंच गई।

पूर्व विधायक ने इस घटना को लेकर एक माफीनामा भी रेलवे को सौंपा है, जिसकी प्रति ‘मैं मीडिया’ के पास मौजूद है। आलम ने बताया कि सहयोगी की जगह उन्होंने खुद माफीनामा लिखकर दिया है।

तौसीफ आलम 2005 से 2020 तक बहादुरगंज विधानसभा सीट से लगातार विधायक रहे हैं। फरवरी 2005 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था। इसके बाद अक्टूबर 2005, 2010 और 2015 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतते रहे।

हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें AIMIM के प्रत्याशी अंजार नईमी ने हरा दिया था। अंजार नईमी बाद में राजद में शामिल हो गए।

इसी साल अप्रैल में तौसीफ आलम असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होते ही ओवैसी ने उन्हें बहादुरगंज से उम्मीदवार घोषित कर दिया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

2003 के वोटर लिस्ट के इंतज़ार में कटिहार का तीन पंचायत परेशान

AIMIM ने RJD से लगाई गठबंधन की गुहार, अख्तरुल ईमान ने लालू यादव को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान