Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

असर: हमारी ग्राउंड रिपोर्ट के बाद विधानसभा में उठा पंचायत कचड़ा घर व वेतन का मुद्दा

वेतन के सवाल पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एक साल तक विभाग मानदेय देता है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
after our ground report, issue of panchayat garbage house and salary raised in the assembly

बिहार विधानसभा में बुधवार को पंचायत कचड़ा घर और स्वच्छता कर्मियों के मानदेय का मुद्दा उठा। ‘मैं मीडिया’ ने जुलाई महीने में कचड़ा घरों की निष्क्रियता और सफाई कर्मियों के वेतन पर शीर्षक ‘बिहार के गाँव-गाँव में बन रहे कचरा घरों का कितना हो रहा है इस्तेमाल?‘ के साथ खबर चलाई थी।


किशनगंज जिले की अलग अलग पंचायत जाकर हमने पाया था कि कचरा प्रबंधन के लिए पंचायतों में WPU (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) बनाए तो गए हैं लेकिन अधिकांश स्थानों पर ये निष्क्रिय है। सफाई कर्मियों को जो मामूली वेतन मिलता है वो भी कई महीनों से बकाया है और स्वच्छता में उपयोग होने वाले आवश्यक सामान, झाड़ू इत्यादि भी उपलब्ध नहीं हैं।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

बिहार विधानसभा सत्र में बुधवार को आरा से भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूछा कि क्या सरकार कचड़ा घरों में बेकार पड़ी रिक्शा गाड़ियों को ठीक कराने का विचार रखती है? इसके उत्तर में ग्रामीण विकास मंत्री व जदयू विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि कचड़ा उठाने के लिए उपयोग होने वाले ई-रिक्शा और ठेले अगर खराब होकर निष्क्रिय पड़े हैं तो ग्रामीण विकास विभाग एक साल तक उनके रखरखाव का काम करता है। इसके बाद रिक्शे और ठेलों की मरम्मत आदि का काम ग्राम पंचायत से कराया जाता है।


इसके बाद अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वच्छता कर्मियों के मानदेय रुकने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “मज़दूरों की जो मज़दूरी है वो बाकी है, छह-छह महीने से बाकी है। इस मामले में जांच कराकर सरकार पता करे कि यह लापरवाही किसने की? यह बहुत सुन्दर योजना है, इससे भविष्य में बहुत फायदा होने वाला है।”

वेतन के सवाल पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एक साल तक विभाग मानदेय देता है। उसके बाद स्वच्छता कर्मियों के मानदेय का भुगतान और कचड़ा घर में गाड़ी या अन्य उपकरणों में कमी को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिया गया है।

“हर घर से कचड़ा जब जमा किया जाता है तो मात्र एक रुपया प्रत्येक दिन के हिसाब से जो ग्राम पंचायत में लाभुक हैं उन्हें देना है। अगर उपलब्ध नहीं होते हैं तो यह ग्राम पंचायत को देखना है कि पैसा क्यों नहीं मिल रहा है,” श्रवण कुमार बोले।

इसके बाद बोध गया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने पूछा कि कितनी पंचायतों में ई-रिक्शा की मरम्मत कराई गई है और ई -रिक्शा चालक व सफाई कर्मी को कब से वेतन नहीं मिला है, क्या यह राज्य सरकार के संज्ञान में है?

बिहार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जवाब दिया कि ग्राम पंचायत के मुखिया की देखरेख में सारा काम होता है। अगर किसी स्वच्छता कर्मी को ग्राम पंचायत ने भुगतान नहीं किया है तो विभाग को जानकारी दी जाए कि एक महीने के भीतर ऐसे सभी कर्मियों का भुगतान कराया जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान