Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

किशनगंज में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :

किशनगंज में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है। किशनगंज में एक नगर परिषद और दो नगर पंचायतों में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के लिए चुनाव होना है।

इस बार नगर निकाय चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने कई बदलाव किए है। नगर परिषद और नगर पंचायत के कर्मियों को इस चुनाव से अलग रखा गया है। इस बार मतदाता, मतदान के जरिये से मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेंगे, जबकि पहले की व्यवस्था थी कि मतदाता द्वारा चुने गए वार्ड पार्षद खुद मतदान कर मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद को चुनते थे।

Also Read Story

20 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला, क्या रद्द होगा निकाय चुनाव परिणाम?

अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षदों को दिलाई गई शपथ

पूर्णिया: नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद, मेयर व डिप्टी मेयर ने ली शपथ

पूर्णिया नगर निगम की मेयर बनी विभा कुमारी

कटिहार मेयर: BJP MLC की पत्नी ने JD(U) MLA और RJD पूर्व मंत्री की पत्नियों को हराया

21 वर्षीय दलित मेडिकल छात्रा बनी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद

Patna Nagar Nigam Election: पटना नगर निगम चुनाव का परिणाम

Narpatganj Nagar Panchayat Election: नरपतगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Raniganj Nagar Panchayat Election: रानीगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

वार्डों की बात की जाये तो सभी वार्डों के आरक्षण की पुरानी व्यवस्था पर ही नगर निकाय चुनाव होना है जबकि किशनगंज नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद पद पर बदलाव किया गया है। किशनगंज नगर परिषद मुख्य पार्षद के उम्मीदवार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, उप मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।


ठाकुरगंज नगर पंचायत की बात करें, तो इस सीट को आरक्षित की श्रेणी से बाहर रखा गया है और उप मुख्य पार्षद पद पर जनरल महिला के लिए रिज़र्व किया गया है।

बहादुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सीट पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए आरक्षित की गई है, तो उप मुख्य पार्षद सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखी गई है।

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि दस अक्टूबर को निष्पक्ष, भयमुक्त व स्वच्छ वातावरण में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किशनगंज नगर परिषद में कुल मतदाता की संख्या 86 हजार 370 नगर निकाय चुनाव को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है।

दस अक्टूबर को मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। 12 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। नगर परिषद के कर्मियों को इस चुनाव से अलग रखा जाएगा।


Bihar Municipal Election 2022: सीमांचल में इस दिन होगा बिहार नगरपालिका चुनाव

बिजलीगुल से परेशान लोगों ने JE की जमकर की पिटाई


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

Jokihat Nagar Panchayat Election: जोकीहाट नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Barari Nagar Panchayat Election: बरारी नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Purnea Nagar Nigam Election: पूर्णिया नगर निगम चुनाव का परिणाम

Katihar Nagar Nigam Election: कटिहार नगर निगम चुनाव का परिणाम

Amour Nagar Panchayat Election: अमौर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Champanagar Nagar Panchayat Election: चम्पानगर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Jankinagar Nagar Panchayat Election: जानकीनगर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latests Posts

Ground Report

पूर्णिया: अवैध भवनों को सील करने की नगर आयुक्त की कार्रवाई पर उठे सवाल

तैयारियों के बाद भी नहीं पहुंचे CM, राह तकता रह गया पूर्णिया का गाँव

जर्जर भवन में जान हथेली पर रखकर पढ़ते हैं कदवा के नौनिहाल

ग्राउंड रिपोर्ट: इस दलित बस्ती के आधे लोगों को सरकारी राशन का इंतजार

डीलरों की हड़ताल से राशन लाभुकों को नहीं मिल रहा अनाज