सड़क दुर्घटना से संबंधित प्राथमिकी (एफआईआर) इसी थाने में दर्ज की जाएगी। जीरो माइल स्थित यह थाना सारी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी होंगे।
नगर परिषद कार्यालय निरीक्षण के दौरान 30-35 कर्मियो में से मात्र चार कर्मी ही उपस्थित पाये गए। किशनगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर अनुपस्थित कर्मियों के वेतन में कटौती का निर्देश दिया।
कटिहार का मोस्ट वांटेड अपराधी मोहन ठाकुर गिरफ्तार हो गया है। कटिहार पुलिस की स्पेशल टीम ने भागलपुर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। हाल के दिनों में दियारा क्षेत्र में हुए सामूहिक हत्याकांड के अलावा कई मामलों में मोहन ठाकुर आरोपी है। बता दें कि पिछले साल […]
मृतकों की पहचान असम की उषा भंडारी (33 वर्ष) और आकृति भंडारी (8 वर्ष), बिहार के किशनगंज ज़िले के अबू ज़ैद (27 वर्ष) और राजस्थान के नरेंद्र कुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई है।
कटिहार जिले के कटिहार मेडिकल कॉलेज में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। यह मेडिकल कॉलेज राजद के राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम का है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम कटिहार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के क्वार्टर से जुड़े इलाके में डॉक्टर तस्कीन अहमद को खोजने के लिए पहुंची है। लेकिन डॉक्टर […]
करीब सात बजे सुबह दो दर्जन से अधिक गाड़ियां पूर्णिया के लाइन बाज़ार स्थित शिव मंदिर के पास पहुंची। इससे पहले कि लोगों को कुछ समझ आता दर्जन भर अधिकारियों और फोर्स ने एक साथ चार अलग अलग घरों में घुसकर छापेमारी शुरू कर दी।
एसडीओ के साथ सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भावेश कुमार और नगर थाना अध्यक्ष निर्मल यादवेंदु के साथ दर्जनों पुलिस के जवान भी मौजूद थे।
बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव तुषार सिंगला, भा०प्र०से० (2015) को स्थानांतरित कर जिला पदाधिकारी, किशनगंज बनाया गया है।
सोमवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में गृह विभाग ने राज्य में यातायात नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य के 12 जिलों में यातायात थाने (ट्रैफिक पुलिस स्टेशन) पहले से मौजूद हैं। इसके अलावा राज्य में अलग-अलग जिलों में 28 नए यातायात थानें बनाए जाएंगे। जानकारी के […]
कार्यक्रम में बेहतर पुलिसिंग व दर्ज मामलों में बेहतर अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी आईजी व एसपी ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग छह पदाधिकारियों का तबादला किया है, जो इस प्रकार है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर रोचना माद्री को अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज, सिवान बनाया गया है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निर्मली, सुपौल मो० लतीफुर रहमान अंसारी को अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज बनाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी, बाँकीपुर अंचल, […]
कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बिघोर हाट के पास तलवार की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. अंजार के रूप में हुई है।
अररिया के पुलिस कर्मियों की पदोन्नति हुई है। मंगलवार को अररिया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने जिले के 20 से अधिक पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया।
सुशील कुमार ने कहा कि शिक्षक बहाली की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के झांसे में नहीं आने और ऐसे फोन कॉल्स के बारे में उचित फोरम पर शिकायत करने की सलाह दी है।
आपको बता दें बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित इस्लामपुर बाजार पश्चिम बंगाल स्थित उत्तर दिनाजपुर जिले के अंतर्गत आता है। रोज़ाना हजारों की संख्या में बिहार के लोग जूट, धान, राशन, फर्नीचर, सब्जी खरीदने से लेकर इलाज करवाने तक इस्लामपुर बाजार आते हैं।