Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दशकों से एक पुराने टूटे पुल के निर्माण की राह तकता किशनगंज का गाँव

किशनगंज प्रखंड की मोतिहारा तालुका पंचायत में छगलिया और रामजीबाड़ी गांवों के बीच स्थित यह टूटा पुल हजारों लोगों के लिए लंबे समय से मुसीबत बना हुआ है।

shah faisal main media correspondent Reported By Shah Faisal |
Published On :
a village in kishanganj has been waiting for the construction of an old broken bridge for decades

बिहार के किशनगंज में दशकों से एक टूटे पुल के कारण दर्जनभर गांव मुख्यधारा से पिछड़ गए हैं। किशनगंज प्रखंड की मोतिहारा तालुका पंचायत में छगलिया और रामजीबाड़ी गांवों के बीच स्थित यह टूटा पुल हजारों लोगों के लिए लंबे समय से मुसीबत बना हुआ है।


रमज़ान नदी में आम दिनों में पानी कम रहता है, लेकिन बरसात में हालात कई गुना खराब हो जाते हैं। पुल न होने के कारण ग्रामीण बाजार, स्कूल और अस्पताल जाने के लिए कई किलोमीटर लंबा रास्ता तय करते हैं। क्षेत्र के किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए भी नदी पार करनी पड़ती है जिससे किसान बहुल आबादी को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Also Read Story

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

पुल न होने के कारण बरसात में छात्र-छात्राओं को स्कूल और ट्यूशन पहुंचने के लिए लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता है। सूखे मौसम में किसी तरह साइकिल से आना-जाना संभव हो जाता है लेकिन बारिश में उनकी पढ़ाई बाधित होती है। रास्ता न होने से खेतों में काम करने वाली महिलाओं को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।


मोतिहारा तालुका पंचायत के छगलिया, कुचियाबाड़ी, पानीसाल, बनबाड़ी समेत 15-20 गांवों के लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से पुल निर्माण की मांग की, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित आवेदन दिया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। सरकार की उदासीनता से स्थानीय ग्रामीणों में काफी निराशा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Shah Faisal is using alternative media to bring attention to problems faced by people in rural Bihar. He is also a part of Change Chitra program run by Video Volunteers and US Embassy. ‘Open Defecation Failure’, a documentary made by Faisal’s team brought forth the harsh truth of Prime Minister Narendra Modi’s dream project – Swacch Bharat Mission.

Related News

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क