Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

फारबिसगंज के ली अकादमी में दीवार गिरने से एक मज़दूर की मौत, कई घायल

अररिया ज़िले के फारबिसगंज प्रखंड स्तिथ ली अकादमी हाई स्कूल में दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam | Araria |
Published On :

अररिया ज़िले के फारबिसगंज प्रखंड स्तिथ ली अकादमी हाई स्कूल में दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में तीन और मज़दूरों को चोटें आईं हैं। मृतक का नाम परमानंद मंडल बताया जा रहा है। मृतक मज़दूर फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 का निवासी था। घटना होने से पूर्व मिस्त्री और मजदूर विद्यालय की एक कक्षाग्रह की दिवार पर खिड़की लगा रहे थे तभी अचानक लिंटर गिरने से मजदूर की दबकर मौत हो गई।

बताया जाता है कि विद्यालय की दीवार काफी पुरानी थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मज़दूरों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक मज़दूर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फारबिसगंज पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read Story

एक भी बांग्लादेशी को बिहार में रहने नहीं देंगे: अररिया में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी

UPSC सिविल सर्विसेज़ परीक्षा में 1,016 सफल, आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर

किशनगंज: लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण में भाग लेने मारवाड़ी कॉलेज आये एक शिक्षक की मौत

सोने की तस्करी करते किशनगंज का व्यापारी दिनेश पारीक समेत तीन लोग गिरफ्तार

अहमद अश्फाक़ करीम जदयू में हुए शामिल, कहा, “18 परसेंट मुस्लिमों को सिर्फ 2 सीट, यह हक़तल्फ़ी है”

अररिया सीट पर AIMIM उम्मीदवार उतारने पर विचार हो रहा है: इंजीनियर आफताब अहमद

मुसलमानों की हकमारी का आरोप लगाते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने छोड़ा राजद

बिहार : राजद ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, लालू की दो बेटियां चुनाव मैदान में उतरीं

पूर्णिया: राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने निर्दलीय पप्पू यादव को बताया बीजेपी का एजेंट

घटना की व्याख्या करते हुए चश्मदीदों में से एक इज़राईल राज मिस्त्री ने बताया, “हमलोगो ने कल दीवार से लकड़ी की खिड़की निकाली थी आज उसमें लोहे की खिड़की लगानी थी। हम सब लंच करने बैठे थे उसी समय परमानंद कुछ सामान रखने कमज़ोर दिवार के पास गया। सामान रखते ही दीवार हिलने लगी उसके भागते भागते दीवार का कुछ भाग नीचे गिरगया जिसके बाद उसके सर में ईंट से गहरी चोटें आईं। हमारे हाथ में भी थोड़ी चोट आई थी।”


इस मामले के बाद स्थानीय निवासियों ने स्कूल प्रसाशन को मृतक के परिवार से मिलने और मृतक मज़दूर को मुआवज़े देने की मांग रखी है।’

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

कटिहार: पूर्व विधायक हिमराज सिंह ने नामांकन लिया वापस, जदयू को करेंगे समर्थन

अररिया: पुलिस की गाड़ी पर बैठ रील बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार

नीतीश के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी कांग्रेस में शामिल, समस्तीपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

हम लोगों के आने के बाद बिहार में हिंदू-मुस्लिम झगड़ा बंद हो गया: नीतीश कुमार

पूर्णिया: पप्पू यादव-बीमा भारती के बाद संतोष कुशवाहा ने भी की उदय सिंह से मुलाक़ात

किशनगंज: शिक्षिका से 3 लाख रुपये लूटने वालों के घर छापेमारी में ढाई लाख बरामद, दो आरोपी फरार

पूर्णिया: मधुमक्खियों के डंक से कई बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार

सुपौल: देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के गांव में विकास क्यों नहीं पहुंच पा रहा?

सुपौल पुल हादसे पर ग्राउंड रिपोर्ट – ‘पलटू राम का पुल भी पलट रहा है’

बीपी मंडल के गांव के दलितों तक कब पहुंचेगा सामाजिक न्याय?

सुपौल: घूरन गांव में अचानक क्यों तेज हो गई है तबाही की आग?