Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां, चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

hammad haider, araria Reported By Hammad Haider |
Published On :
a huge fire broke out in araria sadar hospital, 13 fire engines were called from three districts

गुरुवार दोपहर अररिया सदर अस्पताल के पुराने भवन में अचानक लगी आग ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। यह भवन अस्पताल के कैदी वार्ड, नशा मुक्ति केंद्र, डायलिसिस यूनिट, सिविल सर्जन कार्यालय, उपाधीक्षक कार्यालय तथा अन्य प्रशासनिक इकाइयों का केंद्र था।


आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों को तत्परता से बाहर निकाल लिया गया। भवन में मौजूद छह मरीजों को स्थानीय लोगों की सहायता से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राम पुकार सिंह, नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए पूर्णिया और किशनगंज जिलों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगाई गईं। कुल 13 दमकल गाड़ियों की सहायता से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


स्थानीय लोगों ने दमकल गाड़ियों के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई और कहा कि समय पर कार्रवाई होती तो स्थिति को और बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकता था। इसके बावजूद, प्रशासन और दमकल कर्मियों की सजगता से बड़ी त्रासदी टल गई।

अररिया डीएम अनिल कुमार ने बताया कि यह भवन पुराना होने के कारण इसमें फायर फाइटिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी, जबकि नई इमारत में सभी जरूरी उपकरण मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आग के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, जिन्हें आगामी स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ. के. के. कश्यप ने बताया कि आग के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन जांच के बाद ही किया जा सकेगा, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

हम्माद हैदर 2020 से अलग-अलग डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर रहे हैं। जनहित से जुड़ी ख़बरें करना उनकी प्राथमिकता है। उनके लिए काम करना ही शौक है, और वे हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। हम्माद बिहार के अररिया ज़िले के रहने वाले हैं।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे