Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: महानंदा नदी में नहाने गई बच्ची की डूबने से मौत, शव बरामद

बच्ची के डूबने की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग महानंदा नदी में जाल लेकर पहुंच गये। काफी खोजबीन की गई, लेकिन संध्या तक बच्ची की बारामदगी नहीं हो सकी, जिसके बाद घटना की सूचना अंचलाधिकारी और कटिहार एनडीआरएफ टीम को दी गई।

Md Minarul Reported By Md Minarul |
Published On :
a girl drowned in mahananda river while bathing

कटिहार स्थित बारसोई प्रखंड की शिवानंदपुर पंचायत अंतर्गत मथुरापुर गांव की आठ वर्षीया एक बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, गुरुवार को मथुरापुर गांव के मरगूब नजर की पुत्री अंजुम नजर महानंदा नदी में नहाने के लिए स्थानीय बच्चियों के साथ गई हुई थी। वहां अचानक पांव फिसलने के कारण वह पानी के तेज बहाव में आ गई। उपस्थित लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन, देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गयी।


बच्ची के डूबने की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग महानंदा नदी में जाल लेकर पहुंच गये। काफी खोजबीन की गई, लेकिन संध्या तक बच्ची की बारामदगी नहीं हो सकी, जिसके बाद घटना की सूचना अंचलाधिकारी और कटिहार एनडीआरएफ टीम को दी गई।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ टीम के साथ अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर शाह घटनास्थल पहुंचे। लगभग एक घंटे के बाद एनडीआरएफ़ की टीम ने बच्ची का शव बरामद किया। शव की बरामदगी की सूचना पर हजारों की संख्या में गांव के लोग नदी किनारे पहुंच गए।


स्थानीय जिला परिषद सदस्य मो. गुलजार ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

वहीं, अंचलाधिकारी श्याम सुंदर शाह ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए पीड़ित परिवार को काफी समझाया गया, लेकिन मृतका के पिता ने इनकार कर दिया। मुआवज़े को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी नियम के अनुसार मुआवजा राशि देने की कोशिश की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो. मिनारूल कटिहार के रहने वाले हैं। बारसोई की सभी ख़बरों पर नजर रखते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान