Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

NEET UG परीक्षा के परिणाम में पूरे देश में 67 बच्चों को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है। प्रत्येक छात्र को 99.997129 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है। टॉप-100 में बिहार के 7 छात्र शामिल हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
7 students from bihar in top 100 neet ug exam result

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG) का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। NEET UG परीक्षा में 56.41 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में रिज़ल्ट की बात करें तो इस साल कुछ ख़ास फर्क नहीं है, क्योंकि, पिछले साल भी 56.21 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे।


NEET UG परीक्षा के परिणाम में पूरे देश में 67 बच्चों को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है। प्रत्येक छात्र को 99.997129 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है। टॉप-100 में बिहार के 7 छात्र शामिल हैं।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

माज़िन मंसूर, तथागत अवतार, ऋतिक राज और अभिनव किसना संयुक्त रूप से बिहार टॉपर बने हैं। प्रत्येक को 99.997129 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है।


बिहार से 149542 छात्र-छात्राओं ने NEET UG परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें क़रीब 50 फीसदी यानी कि 74743 परीक्षार्थी कामयाब हुए हैं।

बताते चलें कि एनटीए ने 5 मई को 571 शहरों (14 शहर देश के बाहर समेत) के 4750 परीक्षा केंद्रों पर NEET UG परीक्षा का आयोजन किया था। इस साल 2333297 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें 1316268 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। हालांकि, परीक्षा के लिये 2406079 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

उल्लेखनीय है कि देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिये NTA हर साल NEET परीक्षा का आयोजन करती है। एमबीबीएस के साथ-साथ भारतीय मेडिकल पद्धति जैसे कि बीएएमएस (आयुर्वेदिक), बीयूएमएस (यूनानी), बीएसएमएस (सिद्ध) और बीएचएमएस (होम्योपैथी) कोर्सेज़ में एडमिशन NEET UG स्कोर के आधार पर ही होता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान