Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

यह एक्सप्रेसवे कुशीनगर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और बागडोगरा जैसे क्षेत्रों को राष्ट्रीय परिवहन नेटवर्क से जोड़ेगा।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
6 lane expressway from gorakhpur to siliguri approved

पूर्वी भारत के तीन राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को हरी झंडी मिल गई है। गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक बनने वाली इस 6-लेन एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 525.59 किलोमीटर होगी। इसके लिए 100 मीटर चौड़े राइट ऑफ वे (ROW) बनाने की भी योजना है।


यह एक्सप्रेसवे कुशीनगर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और बागडोगरा जैसे क्षेत्रों को राष्ट्रीय परिवहन नेटवर्क से जोड़ेगा। इस परियोजना में 42 बड़े पुल, 191 छोटे पुल, 284 अंडरपास, 12 आरओबी, 29 इंटरचेंज निर्माण की योजना है।

Also Read Story

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

मिथिलांचल में फिर बजेंगे चीनी मिलों के सायरन, रैयाम और सकरी में बनेंगी नई सहकारी चीनी मिलें

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास के लिए 74.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

इस परियोजना के लिए 990 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट के लिए 87.5% कृषि भूमि का प्रयोग होगा। परियोजना की संभावित लागत 37,465 करोड़ रुपये बताई गई है।


यह 6-लेन एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के कुल 195 गांवों जबकि बिहार के 8 जिलों के कुल 337 गांवों से गुज़रेगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी के 15 गांव को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सीमांचल के किशनगंज और अररिया के लोग इस एक्सप्रेसवे से लाभान्वित होंगे। किशनगंज के बहादुरगंज, टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज और पोठिया क्षेत्र के 63 गांव जबकि अररिया जिले के नरपतगंज, फ़ारबिसगंज, कुर्साकाटा, सिकटी और प्लासी के 44 गांव से एक्सप्रेसवे गुज़रेगा।

बता दें कि 22 नवंबर 2021 को एनएचएआई अध्यक्ष की बैठक में इस परियोजना के लिए प्रारंभिक सहमति दी गई थी। इसके बाद साइट सर्वे और विभिन्न प्रस्तावों के मूल्यांकन के आधार पर अलाइनमेंट में सुधार किया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस परियोजना में कोई मौजूदा सड़क उपयोग नहीं की जाएगी, जिससे ट्रैफिक बाधाएं नहीं होंगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं