Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज में MDM भोजन खाने से 59 बच्चे बीमार, DPO बोलीं, ‘नो कमेंट’

किशनगंज जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार कुल 59 छात्र-छात्राओं को सदर अस्पताल में ईलाज हेतु लाया गया। जिनमें एक बच्चे के पेट में दर्द तथा दो बच्चों को उलटी से संबंधित समस्या थी, 56 बच्चें सामान्य थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
59 children fall ill after consuming mdm food in kishanganj

बिहार के किशनगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरुआ टोली में मिड डे मील खाने की वजह से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। स्कूल के शिक्षकों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बीमार बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। किशनगंज के सरकारी स्कूलों में भोजन उपलब्ध करवाने वाली जन चेतना जागृति व शैक्षणिक विकास मंच नामक एनजीओ द्वारा यह एमडीएम उपलब्ध करवाया गया था। भोजन ग्रहण करने के बाद बच्चों को चक्कर आने लगा और वे उल्टी करने लगे। अधिकतर बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत भी की।


एक साथ इतने बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सदर अस्पताल में एक ही चिकित्सक के भरोसे दर्जनों बच्चे का इलाज करने को लेकर स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि मिड डे मील में छिपकली मिलने की वजह से बच्चे बीमार पड़ गए। अभिभावकों ने एनजीओ के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Also Read Story

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

कांग्रेस के किशनगंज ज़िला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सदर अस्पताल के सीएस के रवैये पर भी नाराज़गी जतायी। उन्होंने कहा कि बच्चों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे इलाज चल रहा है।


आपको बता दें कि किशनगंज के स्कूलों में एमडीएम भोजन उपलब्ध करवाने वाली एनजीओ जन चेतना जागृति व शैक्षणिक विकास मंच पहले भी घटिया भोजन उपलब्ध करवाने को लेकर चर्चा में रही है। इसके बाबजूद शिक्षा विभाग गंभीर नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर सही समय पर एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की गयी होती तो आज ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। घटना को लेकर एमडीएम के ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी नूपुर प्रसाद ने बताया कि एनजीओ को ब्लैकलिस्ट करने के लिये विभाग को पत्र लिखा गया है। यह पूछने पर कि क्या कल भी वही एनजीओ द्वारा स्कूल में भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा, इसके जवाब में डीपीओ ने कहा – नो कमेंट।

किशनगंज जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार कुल 59 छात्र-छात्राओं को सदर अस्पताल में ईलाज हेतु लाया गया। जिनमें एक बच्चे के पेट में दर्द तथा दो बच्चों को उलटी से संबंधित समस्या थी, 56 बच्चें सामान्य थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना के संबंध में तत्काल NGO जन चेतना जागृति, शैक्षणिक सुधार मंच और स्कूल के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। डीएम तुषार सिंगला ने तीन सदस्यीय जाँच टीम का गठन किया है।

घटना की सूचना पर किशनगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी ज़फ़र आलम ने बीमार बच्चों से मिलकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल हमारी प्राथमिकता बच्चों का सही इलाज कराना है, जिलाधिकारी के आदेश के बाद भोजन उपलब्ध करवाने वाले एनजीओ के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई की जायेगी।

 

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क