Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: दियारा गैंगवार में 4 मुख्य शूटर गुजरात से गिरफ्तार

कटिहार के मोहना चांदपुर दियारा में गैंगवार के मामले में कटिहार पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गुजरात के सूरत से गिरफ़्तार किया है।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Kishanganj |
Published On :
Mohan Thakur Gang

कटिहार के मोहना चांदपुर दियारा में गैंगवार के मामले में कटिहार पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गुजरात के सूरत से गिरफ़्तार किया है।


उनकी शिनाख्त सुमन कुमार, अमन तिवारी, टाइगर उर्फ अभिषेक राय और धीरज राय के तौर पर हुई है।

बताते चलें कि दो दिसंबर को सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर दियारा में गैंगवार में 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी जबकि एक व्यक्ति अब तक लापता है। इस मामले का सरगना बताया जाने वाला मोहन ठाकुर अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है।


गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा, “बीते 2 दिसंबर को दियारा क्षेत्र में जो गोलीबारी की घटना हुई थी, उसमें हमने पूर्व में आठ लोगों की गिरफ्तारी की थी। आज कटिहार पुलिस और एसटीएफ ने गुजरात के सूरत से 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों मुख्य शूटर हैं और इन्होंने अपना जुर्म स्वीकार भी किया है। इस मामले में हम 4 और संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं। बाकी जो भी और अपराधी इस मामले में संलिप्त रहे हैं, उन सबको जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।”

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

एसपी जीतेन्द्र कुमार ने आगे कहा, “एफ़आईआर 23 लोगों पर दर्ज हुई थी जिसमें 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सूरत से गिरफ्तार हुए लोग घटना के बाद वहां छिपे हुए थे। और भी लोग यहां-वहां छिपे हो सकते हैं, जल्द ही उन सब की गिरफ्तारी हो जाएगी।”

दियारा क्षेत्र में अपराध को ख़त्म करना हमारा मक़सद है और जल्द ही हम उस क्षेत्र को अपराध मुक्त कर देंगे,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क