Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब 2 बजे तीन छात्र एक तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार थे कि एनएच 27 पर खड़ी एक ट्रक से वे टकरा गए और तीनों की मौत को हो गई।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
3 students killed riding speeding bike on nh 27 in kishanganj

बिहार के किशनंगज में वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राज मार्ग 27 पर एक भीषण हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब 2 बजे तीन छात्र एक तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार थे कि एनएच 27 पर खड़ी एक ट्रक से वे टकरा गए और तीनों की मौत को हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सड़क पर बंपर से उछलने पर असंतुलित हो गई, जिससे यह भयावह दुर्घटना हुई।


हादसे में 2 लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्तपाल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। मृतकों में दो छात्रों की पहचान सुजल और आदित्य के रूप में हुई है। ये दोनों किशनगंज के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र थे। तीसरे छात्र की पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। सभी मृतकों की उम्र 20 वर्ष से कम बताई जा रही है।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

मृतक छात्र आदित्य, कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड का रहने वाला था। उसके परिजनों ने बताया कि वह इंटर का वार्षिक परीक्षा देने कटिहार से किशनगंज आया था। “कल एग्ज़ाम दिया था और आज दूसरा दूसरा दिन था। सुबह थाने से कॉल गया था तो हमलोगों को पता लगा। आदित्य के अलावा एक और लड़का हमारे उधर का ही है और तीसरा का कोई पता नहीं लगा कि कहाँ का है,” आदित्य के परिजन जितेंद्र दास ने कहा।


आदित्य की माँ सुनीता देवी ने बताया कि उनका बेटा कटिहार से परीक्षा देने किशनगंज आया था। हादसे के बाद आदित्य थोड़ी देर के लिए होश में था लेकिन परिवार को कोई खबर नहीं हो सकी। सुबह में मृत्यु होने के बाद पुलिस ने बेटे की मौत की सूचना दी।

घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं