Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam and Aaquil Jawed |
Published On :
3 killed by lightning in araria’s kinsey bridge could have saved lives

हाथों में अपने मृत परिजनों की तस्वीरें लिए ये लोग बिहार के अररिया जिलान्तर्गत अररबाड़ी गांव के हैं। बीते 9 सितंबर को शिवानंद भगत अपने दो भतीजे, वीरेंद्र और कन्हैया भगत के साथ नदी पार कर अपने मवेशी लाने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज़ बिजली ज़मीन पर गिरी और वहाँ मौजूद चार लोग उसकी चपेट में आ गए। इनमें से एक व्यक्ति को मामूली झटका लगा, जबकि तीन लोग गंभीर अवस्था में गिर पड़े ।


हादसे के बाद ग्रामीण घायलों को कंधे पर उठाकर करीब आधा किलोमीटर दूर चचरी के पुल तक ले गए। पुल पार करने के बाद उन्हें ऑटो में लादकर अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव तक पक्की सड़क और पुल नहीं होने के कारण घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुँचाया जा सका जिससे उनकी मौत हो गई।

Also Read Story

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

30 वर्षीय कन्हैया कुमार भगत वज्रपात में जान गंवाने वाले तीन लोगों में से एक थे। वह अपने पीछे पाँच और दो साल की दो छोटी बेटियाँ छोड़ गए हैं। सरकार की ओर से परिवार को चार लाख रुपये का मुआवज़ा मिला है, लेकिन दोनों बच्चियों की परवरिश की जिम्मेदारी अब उनके बुज़ुर्ग दादा के कंधों पर है। जवान बेटे को खो चुके कन्हैया के बुज़ुर्ग पिता अब सरकार से अपने गाँव के लिए एक पुल की माँग कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में स्थित अररबाड़ी गाँव में करीब 400 घर हैं। यह गाँव रतवा और बकरा नदी से घिरा है। बकरा नदी की एक धार गाँव को अररिया प्रखंड मुख्यालय और पंचायत भवन से अलग करती है।

बरसात के दौरान ग्रामीण हर साल चंदा जुटाकर नदी पर चचरी का पुल बनाते हैं। गाँव के लोगों की खेती-बाड़ी भी चचरी पुल के उस पार है, इसलिए उनका रोज़मर्रा का जीवन इस अस्थायी पुल पर निर्भर है जो जलस्तर बढ़ने पर हर साल बह जाता है और फिर ग्रामीणों को नदी तैरकर पार करनी पड़ती है। स्थानीय लोग दशकों से यहाँ पक्के पुल की माँग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई है।

पुल न होने का सबसे ज्यादा असर बच्चों और महिलाओं पर पड़ता है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। वहीं, बीमार व्यक्ति या गर्भवती महिलाओं को इलाज या प्रसव के लिए खाट पर उठाकर नदी पार करानी पड़ती है।

कुछ महीने पहले अररबाड़ी में एक महिला को साँप ने डस लिया, ग्रामीण उन्हें नदी पार कर अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज में देरी के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। गांव से सरकारी अस्पताल, पंचायत भवन या प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए  हर बार नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे में चचरी का पुल ही एकमात्र रास्ता है, जिसे पार करते हुए कई बार ग्रामीण हादसों का शिकार हो जाते हैं।

इस मामले में हमने स्थानीय विधायक आबिदुर रहमान से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने हमें फोन पर बताया कि “पुल का डीपीआर भेजा जा चुका है और इसी साल निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।”

सांसद ने आगे कहा कि “उनके कार्यकाल में करीब 700 से अधिक पुलों का निर्माण कराया गया है। इनमें से यदि कोई पुल छूट गया है, तो उसका भी निर्माण कराया जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?