Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दिल्ली में बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए बिहार के 12 नाबालिग लड़के

इन नाबालिग लड़कों को बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण समेत विभिन्न जिलों से तस्करी कर ले जाया गया था।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
12 minor boys from bihar freed from bonded labour in delhi

दिल्ली के कोतवाली क्षेत्र से 12 नाबालिगों को बंधुआ मजदूरी से छुड़ाया गया। इन नाबालिग लड़कों को बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण समेत विभिन्न जिलों से तस्करी कर ले जाया गया था। मध्य दिल्ली के कोतवाली तहसील स्थित नई बस्ती, सदर बाजार में बैग बनाने वाली 7 दुकानों में इनसे रोज़ाना 18 घंटे तक जबरन काम कराया जाता था, जहां इन्हें बाहर जाने की भी अनुमति नहीं थी।


शिकायतकर्ता फूल कुमारी देवी, एडवोकेट मिर्ज़ा हसन बेग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 3 मार्च को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिहार के 12 नाबालिग लड़कों को मुक्त कराया और मेडिकल जांच के लिए भेजा। बचाव कार्य में बिहार की गैर सरकारी संस्था अदिति भी शामिल थी। रिहा किए गए बच्चों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच है, जिसमें 11 वर्ष के 2, 12 और 14 वर्ष के 1-1, 15 वर्ष के 6 और 16 वर्ष के 2 बच्चे शामिल हैं।

Also Read Story

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

किशनगंज में बिना सेफ्टी किट के नालों में उतरने पर मजबूर सफाईकर्मी

मुआवजे के पेंच में फंसा बंधुआ मज़दूरों का पुनर्वास

चाय बागानों में ‘भविष्य निधि’ : न ‘भविष्य’, न ‘निधि’, गड़बड़झाला!

बिहार की ममता कर्मी क्यों कर रही हैं प्रदर्शन?

बिहार: शौचालय की टंकी में उतरे मजदूर की मौत, बचाने गए तीन अन्य की हालत गंभीर

किशनगंज DM कार्यालय परिसर में बाल मजदूरी, कैमरे में कैद हुआ मामला

किशनगंज: तस्करों के चंगुल से लुधियाना से भागी महिला ने सुनाई आपबीती

मधेपुरा में महादलित महिलाओं के साथ लोन घोटाला : “जब लोन का ₹1 हम नहीं लिए तो हम क्यों चुकाएं?”

इस मामले में सदर बाजार पुलिस स्टेशन में 7 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बाल एवं किशोर श्रम (संशोधन) अधिनियम, 1986 और किशोर न्याय (बाल संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में नई बस्ती की 7 दुकानों के मालिकों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मो. सोहैल, मो. जमशेद, मो. शौकत, मो. शमशाद, मो. प्यारे और मो. ताहसिन शामिल हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, छुड़ाए गए नाबालिग बच्चों से स्कूल बैग समेत अन्य बैग सिलवाए जाते थे। उन्हें कड़ी निगरानी में रखकर रोज़ाना 18 घंटे तक काम कराया जाता था और पूरे दिन में सिर्फ दो बार खाना दिया जाता था। साथ ही, बच्चों को अस्वच्छ और अमानवीय परिस्थितियों में सुलाया जा रहा था।

रिहा कराये गए दो बच्चों ने बताया कि उनके घरवालों को भी किसी तरह का कोई वेतन नहीं दिया जा रहा था। तस्करों ने दिल्ली लाने से पहले उनके परिवार को ₹500 दिए थे और 3 से 4 हजार रुपये मासिक वेतन देने का झूठा वादा किया था। हालांकि, महीनों तक काम कराने के बावजूद परिवारों को कोई भुगतान नहीं किया गया। रिहा कराये गए बच्चों को फिलहाल नजदीकी बाल गृह में रखा गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

सुपौल: सऊदी अरब गए व्यक्ति की हत्या की आशंका को देखते परिजन ने शव बरामदगी की लगाई गुहार

“250 रुपये की दिहाड़ी से नहीं होता गुजारा”- दार्जिलिंग के चाय श्रमिक

“कार्ड मिला है तो धो धोकर पीजिये” – कई सालों से रोजगार न मिलने से मनरेगा कार्डधारी मज़दूर निराश

किशनगंज: बच्चों की तस्करी के खिलाफ चलाया गया जनजागरूकता अभियान

सूरत में मारे गये प्रवासी मजदूर का शव कटिहार पहुंचा

पलायन का दर्द बयान करते वायरल गाना गाने वाले मज़दूर से मिलिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क