Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

कटिहार से पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हरियाणा साइबर पुलिस की स्पेशल टीम और कटिहार पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी से हुई है।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
cyber criminals arrested in katihar

कटिहार से पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हरियाणा साइबर पुलिस की स्पेशल टीम और कटिहार पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी से हुई है। इस गिरोह के सदस्य कटिहार सहायक थाना क्षेत्र स्थित लोचन मंदिर के समीप किशोर चन्द्र ठाकुर के मकान में किराये पर रहकर ठगी को अंजाम देते थे। ठगों ने पूरे बहुमंजिला मकान को किराये पर ले रखा था, ताकि उनकी गतिविधि की भनक किसी को न लगे।


पुलिस ने उनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले आठ लैपटॉप, 30 मोबाइल फोन और 35 सिम कार्ड भी बरामद किये। इस बाबत सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

घटना के संबंध में कटिहार आए हरियाणा के यमुनानगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों यमुनानगर के क्राइम ब्रांच में ऑनलाइन ठगी का एक मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पीड़ित प्रीति जोहर के द्वारा शिकायत दी गई थी। उन्होंने अपने कुरियर के ट्रैकिंग के दौरान इंटरनेट पर मिले नंबर के जरिये संपर्क किया, जिसमें उनको कहा गया कि 5 रुपये का रिचार्ज करने पर उसको अपना कुरियर मिल जाएगा।


प्रीति ने रिचार्ज किया, तो उसके बाद एक-एक कर कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुछ मिनटों में ही उनके खाते से कुल 5 लाख 50 हजार रुपये उड़ गए। पुलिस ने जांच शुरू की और एक साइबर ठग संजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर संजीत ने बिहार के सहरसा ज़िले के नीतीश का नाम बताया और कहा कि नीतीश कटिहार में रहकर ठगी को अंजाम देता है।

पुलिस ने जब नीतीश के नंबर का लोकेशन ट्रैक किया, तो उसके नंबर का लोकेशन कटिहार में मिला। इस जानकारी के आधार पर हरियाणा साइबर पुलिस की टीम कटिहार पहुँची और स्थानीय पुलिस की मदद से इस गिरोह को पकड़ा लिया।

गिरफ्तार हुए ऑनलाइन ठगी गिरोह का सदस्य नीतीश ने किसी भी तरह की साइबर ठगी से इनकार किया है। उनके अनुसार वे लोग गेमिंग और सट्टेबाज़ी का काम करते है, जिसके एवज में क्लाइंट से पैसा लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों का बॉस कोई यश कुमार है जो उनसे मिलने आता रहता है।

गिरफ्तार ऑन लाइन ठगी गिरोह के सदस्य पंजाब, महाराष्ट्र सहित बिहार के अन्य जिलों के रहने वाले हैं। गिरफ्तार हुए सदस्यों में सहरसा ज़िले के नीतीश, बलराम कुमार, रौशन कुमार, आशीष कुमार और चंदन कुमार तथा बांका के वीरेंद्र कुमार, छपरा के विश्वजीत कुमार, वैशाली के प्रभात कुमार और मधेपूरा के अंकित कुमार शामिल हैं। इनके अलावा पंजाब के लुधियाना की कशिश धौरी और महाराष्ट्र के पुणे के अभिषेक कुमार का भी नाम शामिल है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान